उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस के शासी निकाय की बैठक सम्पन्न
मंत्री श्री परमार ने विभिन्न विभागों का अवलोकन कर छात्रों और फैकल्टी से किया संवाद श्री परमार ने संस्थान के खिलाड़ियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाया और संबोधन दिया इंदौर,प्रदेश के उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआईटीएस) इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
मंत्री श्री परमार ने विभिन्न विभागों का अवलोकन कर छात्रों और फैकल्टी से किया संवाद
श्री परमार ने संस्थान के खिलाड़ियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाया और संबोधन दिया
इंदौर,
प्रदेश के उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआईटीएस) इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. नीतेश पुरोहित सहित फैकल्टी और छात्रों से संवाद किया और विभिन्न गतिविधियों को देखा। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स सहित एनएसएस के छात्रों ने मंत्री श्री परमार को गार्ड ऑफ आनर दिया।
मंत्री श्री परमार ने शुरूआत स्टूडेंट संघ के उदघाटन के साथ की। यह संघ विद्यार्थियों में स्वअनुशासन और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये बनाया गया है। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो. नीतेश पुरोहित, राजा भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु प्रो. मिलिंद दांडेकर (मराठे), आईपीएफए के डीन प्रो. संदीप नारूलकर, इंजीनियर श्री विवेक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इसके बाद मंत्री श्री परमार ने योगा एसेंसियल एण्ड सूर्य नमस्कार (यश योगा एप) का शुभारंभ किया। यह अपने प्रकार का मध्यप्रदेश का पहला योग सीखने वाला एप है। इस एप को संस्थान के विद्यार्थियों और फैकल्टी ने विकसित किया है। इसके बाद मंत्री श्री परमार ने अखिल भारतीय खेलकूद स्पर्धा में खो-खो टीम, शतरंग, एथलेटिक, टेबल टेनिस, बैंडमिंटन, तैराकी और ताइक्वांडो टीम के विजेता विद्यार्थियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाया। उल्लेखनीय है कि उक्त टीमों ने पिछले दिनों आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
इस मौके पर मंत्री श्री परमार ने कहा कि एसजीएसआईटीएस संस्थान केवल तकनीकी पढ़ाई में ही नहीं खेलों के क्षेत्र में भी आगे है। उन्होंने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम प्रदेश और देश में गौरवान्वित करते रहे। इस मौके पर संस्थान के पूर्व छात्र पद्मश्री प्रो. डी.बी. फाटक, प्रो. निधि ओसवाल, विंग कमाण्डर श्री मनीष जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। मंत्री श्री परमार ने एडवांस टेक्नालॉजी सेंटर की गतिविधियों को भी देखा।
दोपहर के सत्र में मंत्री श्री परमार श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान की शासकीय निकाय की बैठक में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने संस्थान द्वारा किये जा रहे विभिन्न नवाचारों की समीक्षा की और सराहना की। बैठक में राजीव गांधी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी सहित राजा भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु प्रो. मिलिंद दांडेकर (मराठे), सहायक प्राध्यापक प्रतिनिधि डॉ. कृष्णकांत धाकड़, शासकीय निकाय सदस्य श्री मनीष गुप्ता, संस्थान के निदेशक प्रो. नीतेश पुरोहित, डॉ. बी.एस. मोरे, डॉ. अशोक अतुलकर, डॉ. डी.एल. गोयल, श्री राहुल मिश्र, प्रो. ललित पुरोहित, श्री आकाश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। मंत्री श्री परमार ने संस्थान के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। शिक्षकों, फैकल्टी और छात्र-छात्राओं से संवाद किया। साथ ही संस्थान की गतिविधियों की सराहना की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले