अश्लील वीडियो से टीआई को ब्लैकमेल करने वाली एएसआइ बर्खास्त
बहुचर्चित टीआई हाकमसिंह पंवार शूट एंड सुसाइड केस में एक महिला एएसआइ को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस एएसआइ पर टीआइ का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
बहुचर्चित टीआई हाकमसिंह पंवार शूट एंड सुसाइड केस में एक महिला एएसआइ को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस एएसआइ पर टीआइ का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। एएसआइ के विरुद्ध छोटी ग्वालटोली थाना में आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ रहे टीआइ हाकमसिंह पंवार ने जुलाई 2022 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस आयुक्त को एसआइटी का गठन करना पड़ा
उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ एएसआइ रंजना खांडे पर भी फायर किया था, पर वह बाल-बाल बच गई थी। टीआइ के स्वजन ने रंजना पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और तत्कालीन पुलिस आयुक्त को एसआइटी का गठन करना पड़ा। डीसीपी (मुख्यालय) प्रकाशसिंह परिहार ने विभागीय जांच की और वेतन वृद्धि रोक कर मामला रफादफा कर दिया।
रंजना को पुलिस सेवा से पृथक कर दिया
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने पुनरीक्षण के दौरान एएसआइ की जांच री-ओपन कर दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) आरके सिंह ने बुधवार को रंजना को पुलिस सेवा से पृथक कर दिया। जांच रिपोर्ट में रंजना के विरुद्ध गंभीर अनियमितता पाई गई है। उस पर अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करने और विभाग की छवि धूमिल करने का भी आरोप है।
तीसरी पत्नी और एएसआइ का भाई भी आरोपित
मामले में छोटी ग्वालटोली थाना में मर्ग कायम कर जांच की गई है। पुलिस ने हाकमसिंह की तीसरी पत्नी रेशमा शेख उर्फ जग्गू, एएसआइ रंजना खांडे और उसके भाई कमलेश खांडे और कपड़ा कारोबारी गोविंद जायसवाल को भी आरोपित बनाया है। रंजना को पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया और कोर्ट में चालान पेश कर दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले