किसानों की हितेषी भावान्तर योजना में किसानों का पंजीयन हुआ प्रारंभ- अंतिम तिथि 17 अक्टूबर
इंदौर जिले में बनाये गये 48 पंजीयन केन्द्र जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की हुई बैठक सांसद द्वय श्री लालवानी, सुश्री पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर श्री वर्मा हुए शामिलइंदौर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावान्तर योजना का पंजीयन प्रारंभ हो गया है।
इंदौर जिले में बनाये गये 48 पंजीयन केन्द्र
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की हुई बैठक
सांसद द्वय श्री लालवानी, सुश्री पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर श्री वर्मा हुए शामिल
इंदौर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावान्तर योजना का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। योजना के सुचारू क्रियान्वयन और अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी, सांसद सुश्री कविता पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने की।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने किसानों के हित में अपने विचार साझा किए और योजना के प्रचार-प्रसार को गाँव-गाँव तक पहुँचाने पर जोर दिया। सभी ने एक स्वर में अपील की कि किसान निर्धारित समय सीमा में पंजीयन कराकर लाभ अवश्य लें। बैठक में यह तय किया गया कि जनप्रतिनिधि स्वयं गाँव-गाँव जाकर किसानों को योजना की जानकारी देंगे, ताकि कोई भी किसान इसका लाभ लेने से वंचित न रहे।
बैठक में विधायक श्री मधु वर्मा तथा सुश्री उषा ठाकुर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री भरत सिंह पटेल, श्री श्रवण चावड़ा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री पवार नवजीवन सहित अन्य अधिकारी और जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।
कलेक्टर के निर्देश – किसानों को नहीं हो परेशानी
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि जिले में पंजीयन की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 48 केन्द्र बनाए गए हैं और 13 नए केन्द्र भी शीघ्र ही शुरू किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को कतई अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों की अलग से बैठक भी ली। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए की सभी पंजीयन केन्द्रों पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आए। उनके लिए छाया, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम रखा जाए। योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने खाद वितरण की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। खाद वितरण की समीक्षा के लिये अधिकारियों को तैनात किया गया है। निर्देश दिये गये कि खाद वितरण में किसानों को किसी भी तरह कि परेशानी नहीं होना चाहिए।
पंजीयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
पंजीयन 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह पंजीयन निःशुल्क रूप से निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर किया जा रहा है। एम.पी. किसान एप, कियोस्क और कामन सर्विस सेंटर के माध्यम निर्धारित शुल्क जमा कर भी पंजीयन कराया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज –
खसरा खतौनी
आधार कार्ड, समग्र आईडी व लिंक मोबाइल नंबर
आधार से लिंक बैंक खाता व IFSC कोड
क्या है भावान्तर योजना
यह योजना किसानों को उनकी उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने के लिए प्रारंभ की गई है। यदि किसान को मंडी में उपज का भाव एमएसपी से कम मिलता है, तो राज्य सरकार औसत मॉडल दर और एमएसपी के अंतर की राशि सीधे किसान के खाते में जमा करेगी।
फसल विक्रय अवधि 24 अक्टूबर से
फसल विक्रय की अवधि 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी और मंडियों में गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले