इंदौर में सरकारी अधिकारियों की उगाही जारी, लेन-देन के लिए रखे सहायक, लोकायुक्त पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस ने निलंबित बाबू नरेंद्र नरवरिया को घूसखोरी के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सहायक ग्रेड-3 नरेंद्र, खुड़ैल नायब तहसीलदार दयाराम निगम के लेन-देन का काम करता है।

लोकायुक्त पुलिस ने निलंबित बाबू नरेंद्र नरवरिया को घूसखोरी के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सहायक ग्रेड-3 नरेंद्र, खुड़ैल नायब तहसीलदार दयाराम निगम के लेन-देन का काम करता है। आरोप है कि उसने जमीन का नामांतरण करने के लिए वकील कृष्णकांत दांगी से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त पुलिस ने निलंबित बाबू नरेंद्र नरवरिया को घूसखोरी के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है
सहायक ग्रेड-3 नरेंद्र, खुड़ैल नायब तहसीलदार दयाराम निगम के लेन-देन का काम करता है
उसने जमीन का नामांतरण करने के लिए वकील कृष्णकांत दांगी से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने निलंबित बाबू नरेंद्र नरवरिया को घूसखोरी के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सहायक ग्रेड-3 नरेंद्र, खुड़ैल नायब तहसीलदार दयाराम निगम के लेन-देन का काम करता है। आरोप है कि उसने जमीन का नामांतरण करने के लिए वकील कृष्णकांत दांगी से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
50 हजार रुपये की मांग
डीएसपी (लोकायुक्त) सुनील तालान के अनुसार, वकील कृष्णकांत ने कल्याणी बुआ भागवंती बाई की ग्राम खराड़िया स्थित भूमि के नामांतरण के लिए खुड़ैल तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके बाद नरेंद्र ने नायब तहसीलदार दयाराम निगम से मिलकर नामांतरण संबंधी कार्य कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। वकील ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को कर दी। मंगलवार को नरेंद्र ने वकील को तहसील कार्यालय बुलाया और रुपये लेकर उन्हें दराज में रख लिया। इशारा मिलते ही लोकायुक्त पुलिस ने नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के समय नायब तहसीलदार कार्यालय में मौजूद नहीं थे, लेकिन लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपित बनाया है। पुलिस को सौंपे गए ऑडियो रिकॉर्डिंग में नायब तहसीलदार के नाम का उल्लेख है। शिकायतकर्ता स्वयं भी नायब तहसीलदार से मिला था, जिन्होंने वकील से कहा था कि नरेंद्र से बात कर रिश्वत की राशि कम कर देंगे।
कार्रवाई की भनक पहले ही
लोकायुक्त की छापेमारी की खबर तहसील कार्यालय में पहले ही लीक हो गई थी। पूरे स्टाफ को भनक लग गई थी और सभी अलर्ट हो गए थे। नरेंद्र को भी सूचना मिल चुकी थी। वह दो बार बाहर भी गया, लेकिन बाद में निश्चिंत होकर वकील से रुपये लेकर दराज में रख दिए, तभी टीम ने कार्रवाई कर दी।
पहला मामला नहीं
नरेंद्र के खिलाफ यह पहला मामला नहीं है। ढाई साल पहले भी लोकायुक्त पुलिस ने उसके विरुद्ध पद के दुरुपयोग का केस दर्ज किया था। उस प्रकरण में चालान पेश हो चुका है। इसके बाद उसे निलंबित कर कनाड़िया तहसील कार्यालय में अटैच कर दिया गया था। नायब तहसीलदार दयाराम निगम, बाबू नरेंद्र के जरिए ही वसूली करता था। मौखिक आदेश से उसने नरेंद्र को खुड़ैल बुला लिया था। बताया जाता है कि उसके कारण पूरा तहसील स्टाफ परेशान था और कर्मचारियों ने ही शिकायत आगे बढ़ाई थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 3 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 3 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 3 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 6 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 8 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 10 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 11 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले