इंदौर सहकारी दुग्ध संघ की 42वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न
साँची री-ब्रांड होकर टॉप ऑफ द माइंड उभरेगावर्ष 2024-25 में 20 करोड़ 54 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर का 42वां वार्षिक साधारण सभा का सम्मेलन नगर के गुरू अमरदास हॉल में सम्पन्न हुआ।
साँची री-ब्रांड होकर टॉप ऑफ द माइंड उभरेगा
वर्ष 2024-25 में 20 करोड़ 54 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया
इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर का 42वां वार्षिक साधारण सभा का सम्मेलन नगर के गुरू अमरदास हॉल में सम्पन्न हुआ। वार्षिक साधारण सभा की अध्यक्षता करते हुए दुग्ध संघ के प्राधिकारी अधिकारी व संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने उद्बोधन देते हुए कहा कि इंदौर दुग्ध संघ लगातार अपने व्यवसाय में लगातार वृद्धि कर रहा है। वर्ष 2024-25 में 707.34 करोड़ वार्षिक टर्नओवर रहा। जिसमें दुग्ध संघ को 20 करोड़ 54 लाख 27 हजार का शुद्ध लाभ अर्जित किया। दुग्ध संघ का कार्य क्षेत्र 9 जिलों में संचालित है। वर्ष 2024-25 में 1523 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के द्वारा 2.93 लाख किलो ग्राम प्रति दिन संकलित किया गया। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने वार्षिक उद्बोधन में वर्ष 2025-26 में संघ द्वारा निर्धारित किये गये लक्ष्यों के बारे में भी बताया गया। इस वर्ष 550 नवीन दुग्ध सहकारी समितियों का गठन एवं 250 का अकार्यरत दुग्ध समितियों को पुर्नगठित करने के अलावा 240 समितियों को सुदृढ़ीकरण करने और कुल 2323 समितियों से 4.11 लाख किलो ग्राम प्रति दिन दुध संकलन का लक्ष्य रखा गया है। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने दुग्ध समितियों के सदस्यों से कहा कि यह वर्ष हम अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मना रहे है। अगले 5 वर्षों में हमने 20 प्रतिशत दुग्ध उत्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विश्व में 30 प्रतिशत दुग्ध उत्पादन भारत करता है, जिसमें मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका में है।
दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलवीर शर्मा ने साधारण सभा में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मनाते हुए 13 अप्रैल से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और इंदौर दुग्ध संघ के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत दुग्ध संघ प्रबंधन एवं संचालन प्रारंभ किया गया है। अब इसे नया रूप देते हुए साँची को री ब्रांडिंग कर टॉप ऑफ द माइंड करने की योजना बनाई है। जल्द ही साँची अपने नए उत्पादों के साथ फिर से बाजार में उतरेगा। दुग्ध के सीईओ श्री शर्मा ने प्रतिनिधियों के समक्ष वार्षिक साधारण सभा की सूची रखी। इस सूची पर सदस्यों से सर्वानुमति से अनुमोदन प्राप्त किया।
वार्षिक साधारण सभा के अवसर पर प्रबंधकारिणी के डॉ. बिल्सन डाबर, संयुक्त संचालक, पशुपालन एव डेयरी विभाग इंदौर संभाग इंदौर श्री बीएल मकवाना, संयुक्त आयुक्त सहकारिता इंदौर संभाग श्रीमती नीलम नीनामा, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा, वित्त विभाग इंदौर संभाग श्री दिनेश पटेल, अध्यक्ष प्रबंध समिति सदस्य श्रीमती सपना विष्णु पटेल, प्रबंध समिति सदस्य एवं एमपीसीडीएफ भोपाल के प्रतिनिधि डॉ. शुभांकर नन्दा उपस्थित थे। इसके साथ ही दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मोतीसिंह पटेल, श्री उमराव सिंह मौर्य एवं पूर्व संचालकगण भी उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 3 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 3 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 3 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 6 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 8 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 10 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 11 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले