इंदौर में नवरात्रि पर्व पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरबा पांडालों का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। इसी क्रम में इस बार एक अलग ही पहल सामने आई है। इंदौर के वृंदावन क्षेत्र स्थित श्री हरिहर आश्रम जहां प्रतिदिन 1100 से अधिक कन्याओं का पाद पूजन किया जाता है उक्त पांडाल में ऐसी झांकी तैयार की है, जिसका उद्देश्य लव जिहाद के मामलों को लेकर समाज, खासकर महिलाओं और युवतियों को जागरूक करना है। पिछले कई दिनों से हिंदू संगठनों की ओर से लगातार यह मांग उठाई जा रही थी कि गरबा पांडालों के माध्यम से समाज को लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दों पर सजग किया जाए। इसी कड़ी में निखिल सोनी मित्रमंडल ने यह विशेष प्रदर्शनी स्थापित की। प्रदर्शनी में देशभर में सामने आए लव जिहाद से जुड़े कई चर्चित मामलों का उल्लेख किया गया है। साथ ही विशेष रूप से यह नारा दिया है
कि तू दुर्गा बन , काली बन या फिर झांसी की रानी बन
लेकिन लव जिहाद का शिकार होकर कभी न बुर्के वाली बन


इस पांडाल के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि ऐसे अपराध केवल किसी व्यक्ति या परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चुनौती हैं।पंडाल में पाद पूजा के लिए आने वाली बालिकाओं और उनके परिवारों ने झांकी को गंभीरता से देखा और आयोजकों की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ सामाजिक मुद्दों को जोड़कर जागरूकता फैलाना आज की जरूरत है। वहीं, आयोजकों का कहना है कि उनकी मंशा किसी धर्म या समाज को आहत करना नहीं, बल्कि युवतियों को सतर्क करना है, ताकि वे किसी भी प्रकार के छलावे का शिकार न हों। यह पहला अवसर है जब इंदौर के किसी गरबा पंडाल में लव जिहाद को लेकर इतनी स्पष्ट झांकी प्रस्तुत की गई है। इस पहल के बाद संभावना जताई जा रही है कि आने वाले वर्षों में अन्य पांडाल भी ऐसे सामाजिक सरोकारों को अपने आयोजनों से जोड़ सकते हैं।
