देश की बात, आपके शहर से
निवाड़ी में हवन के दौरान मधुमक्खियों का हमला: इंदौर के एक ही परिवार के 9 लोग गंभीर रूप से घायल
देश 12 बार पढ़ी गई

निवाड़ी में हवन के दौरान मधुमक्खियों का हमला: इंदौर के एक ही परिवार के 9 लोग गंभीर रूप से घायल

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील स्थित तारा माई मंदिर में रविवार को आस्था का माहौल उस समय दहशत में बदल गया, जब हवन के दौरान धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर दिया।

Abhishek Raghuvanshi29 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील स्थित तारा माई मंदिर में रविवार को आस्था का माहौल उस समय दहशत में बदल गया, जब हवन के दौरान धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में इंदौर से आए एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हवन के धुएं से भड़का छत्ता
इंदौर से बाबूलाल माहोर (45), गोमती बाई (55), जमान प्रसाद (60), अनीता (38), उमेश कोयली (40) और तीन बच्चे कार्तिक माहोर (8), गौरी माहोर (13), नितिन माहोर (12) सहित पूरा परिवार कुल माता के पूजन और हवन के लिए मंदिर पहुंचा था।
परिवार जैसे ही हवन की प्रक्रिया कर रहा था, मंदिर परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक हवन का धुआं पहुंच गया। धुएं से भड़के मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते पूरे परिसर में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घायलों को झांसी रेफर किया
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और मधुमक्खियों के हमले में घायल सभी 9 सदस्यों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर में काफी पहले से मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा हुआ था। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बड़े छत्ते को हटाने या सुरक्षा के गंभीर कदम क्यों नहीं उठाए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 3 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 3 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 3 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 3 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 3 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 3 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 3 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 6 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 8 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 10 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 11 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 12 घंटे पहले
↑