Indore के होटल में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले प्रेमिका से किया वीडियो कॉल
पुलिस के अनुसार, आर्यन घर से यह कहकर निकला था कि वह गरबा देखने जा रहा है। लेकिन इसके बजाय वह मयूरश्री होटल पहुंचा और वहां एक कमरा लेकर रुक गया। दो दिन तक वहीं ठहरने के बाद शनिवार को उसने यह कदम उठाया।
पुलिस के अनुसार, आर्यन घर से यह कहकर निकला था कि वह गरबा देखने जा रहा है। लेकिन इसके बजाय वह मयूरश्री होटल पहुंचा और वहां एक कमरा लेकर रुक गया। दो दिन तक वहीं ठहरने के बाद शनिवार को उसने यह कदम उठाया। आत्महत्या से कुछ समय पहले आर्यन ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया।
प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने होटल में फांसी लगाई
होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त
क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उसका चल रहा था प्रेम प्रसंग
इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। साहूनगर निवासी 21 वर्षीय युवक आर्यन चौहान ने शनिवार को होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना ने न केवल परिजनों बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आर्यन घर से यह कहकर निकला था कि वह गरबा देखने जा रहा है। लेकिन इसके बजाय वह मयूरश्री होटल पहुंचा और वहां एक कमरा लेकर रुक गया। दो दिन तक वहीं ठहरने के बाद शनिवार को उसने यह कदम उठाया।
आत्म हत्या से पहले किया था वीडियो कॉल
आत्महत्या से कुछ समय पहले आर्यन ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया। बताया जा रहा है कि विजयनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। आर्यन उससे शादी करना चाहता था, लेकिन रिश्ते में अनबन बढ़ गई थी। वीडियो कॉल पर आखिरी बार बातचीत के बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
यही नहीं, मरने से पहले आर्यन ने युवती के पिता को भी कई संदेश भेजे। इन संदेशों में उसने युवती पर धोखा देने और अपने स्वार्थ के लिए उसका इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगाए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। हीरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्वजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस युवती और उसके परिवार से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 14 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 14 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले