Indore के DAVV में खिड़की तोड़कर होस्टल के बाहर जाने वाले चार छात्रों पर होगी कार्रवाई, पुलिस करेगी जांच
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति ने होस्टल से रात में बाहर जाने और कैमरे-डीवीआर तोड़ने की घटनाओं की जांच पूरी कर ली है।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति ने होस्टल से रात में बाहर जाने और कैमरे-डीवीआर तोड़ने की घटनाओं की जांच पूरी कर ली है। समिति ने पाया कि फर्स्ट ईयर के चार छात्रों ने होस्टल की खिड़की तोड़कर बाहर गए और घंटे भर बाद वापस आए है। इस आधार पर समिति ने सिफारिश की है कि इन छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होस्टल के बाहर जाने वाले चार जूनियर छात्रों पर होगी कार्रवाई
सीसीटीवी तोड़ने से छात्रों ने झाड़ा पल्ला, पुलिस करेंगी जांच
अनुशासन समिति की जांच पूरी, रिपोर्ट कुलगुरु को सौंपी
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति ने होस्टल से रात में बाहर जाने और कैमरे-डीवीआर तोड़ने की घटनाओं की जांच पूरी कर ली है। समिति ने पाया कि फर्स्ट ईयर के चार छात्रों ने होस्टल की खिड़की तोड़कर बाहर गए और घंटे भर बाद वापस आए है। इस आधार पर समिति ने सिफारिश की है कि इन छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति की तरफ से होस्टल से निष्कासित किया जाए और एक सेमेस्टर की परीक्षा से वंचित करने की सिफारिश की गई है। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बुलाया है। जबकि कैमरे और डीवीआर तोड़ने की जिम्मेदारी किसी भी छात्र ने नहीं ली। इसके चलते समिति ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। वहीं जूनियर को कैफे में बुलाकर धमकाने मामले में एंटी रैगिंग कमेटी बुलाने पर जोर दिया है।
नहीं बता रहे सीनियर्स का नाम
पिछले मंगलवार को आइईटी के फाइनल ईयर छात्रों ने जूनियर्स को कैंपस के बाहर कैफे में बुलाकर धमकाया था। सीनियर्स ने जूनियर्स से कहा था कि होस्टल की गतिविधियों की जानकारी शिक्षकों या समिति तक न पहुंचाई जाए। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा हुआ तो उन्हें आयोजन और खेल समिति से बाहर कर दिया जाएगा। इस मामले की सूचना न तो आइईटी प्रबंधन ने दी और न ही होस्टल प्रशासन की तरफ से वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया। तीन दिन तक मामला दबाए रखा गया। बाद में जब शुक्रवार को अनुशासन समिति ने जांच शुरू की तो गुरुवार देर रात की घटना भी सामने आई, जिसमें कुछ जूनियर छात्रों ने खिड़की तोड़कर बाहर जाने की बात स्वीकारी। विद्यार्थियों के अलग-अलग बयान चार फर्स्ट ईयर छात्रों से पूछताछ में तीन ने बाहर जाने का कारण चाय पीना बताया। जबकि एक ने भोजन करना बताया। विद्यार्थियों के बयान पर समिति को भरोसा नहीं हो रहा है, क्योंकि एक-दूसरे से इनके बयान मेल नहीं खाते है।
सूत्रों के मुताबिक ये छात्र
डीएवीवी चीफ वार्डन डॉ. जीएल प्रजापति ने कहा कि दरअसल सीनियर्स के कहने पर बाहर गए थे। हालांकि छात्रों ने सीनियर्स के नाम बताने से साफ इनकार किया। कैफे बुलाने के मामले में भी जूनियर्स ने किसी सीनियर का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया कि उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के जरिए बुलाया गया था। कुलगुरु को सौंपी रिपोर्ट अनुशासन समिति की रिपोर्ट कुलगुरु डा. राकेश सिंघई को सौंपी गई है, जिसमें होस्टल के बाहर जाने वाले विद्यार्थियों पर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें चार विद्यार्थियों के नाम रिपोर्ट में उल्लेख कर दिए है। सीसीटीवी-डीवीआर तोड़ने वाले मामले में अब पुलिस जांच करेंगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले