देश की बात, आपके शहर से
प्रेमिका को वीडियो कॉल कर दी सुसाइड की धमकी:रात 2 बजे होटल के कमरे में मिला शव, 2 दिन से नहीं पहुंचा था घर
देश 8 बार पढ़ी गई

प्रेमिका को वीडियो कॉल कर दी सुसाइड की धमकी:रात 2 बजे होटल के कमरे में मिला शव, 2 दिन से नहीं पहुंचा था घर

इंदौर के हीरानगर इलाके में एक होटल में 21 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि रात में वीडियो कॉल कर उसने प्रेमिका को सुसाइड करने की धमकी दी थी। प्रेमिका ने फोन काटकर युवक के दोस्त को जानकारी दी।

Abhishek Raghuvanshi29 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के हीरानगर इलाके में एक होटल में 21 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि रात में वीडियो कॉल कर उसने प्रेमिका को सुसाइड करने की धमकी दी थी। प्रेमिका ने फोन काटकर युवक के दोस्त को जानकारी दी। जब वह होटल पहुंचा और स्टॉफ से दरवाजा खुलवाया तब तक युवक फंदे पर लटक चुका था।
हीरानगर पुलिस के मुताबिक घटना मधुरे श्री होटल की है। यहां पर आर्यन पुत्र गौतम चौहान निवासी साहू नगर ने फांसी लगाकर शनिवार देर रात सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि 2 दिन से आर्यन घर नहीं आया था। उसने माता-पिता से कहा था कि वह दोस्त के घर रुकेगा। रात में आर्यन के एक दोस्त ने मोबाइल कॉल कर परिवार को घटना की जानकारी दी।
एक साल से शादी से इंकार कर रही थी युवती
आर्यन का विजयनगर में रहने वाली एक युवती से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आर्यन को शंका थी कि वह किसी ओर से भी बात करती है। आर्यन उससे शादी करने के लिए कह रहा था, लेकिन वह टाल देती थी। करीब एक साल से वह आर्यन को शादी करने से इंकार कर रही थी। आर्यन के मोबाइल में कुछ चैटिंग मिली है। जिसमें वह युवती से शादी की बात पर ही झगड़ रहा है।
माता-पिता का इकलौता बेटा
आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में छोटी बहन है। वहीं पिता टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि युवती कई बार उनके घर भी आ चुकी थी, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में जानकारी नहीं है।
पुलिस ने जब्त किया मोबाइल
सुसाइड से पहले आर्यन ने सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, जिससे सुसाइड के वास्तविक कारण का पता नहीं चल रहा है। हालांकि पुलिस ने आर्यन का मोबाइल जब्त कर लिया है। जिसकी जांच की जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑