
इंदौर। त्योहारों के दौरान एमआईजी थाना गेट पर पुलिस ने अचानक वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान के चलते पूरे इलाके में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
गरबा कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे युवाओं और परिवारों को पुलिस ने चेकिंग के नाम पर रोका। इससे लोग खासे नाराज़ नज़र आए। पुलिस ने कई वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों पर सुरक्षा की आड़ में इस तरह की कार्रवाई से श्रद्धालुओं को बेवजह परेशानी उठानी पड़ती है। जाम लगने के कारण गरबा पंडालों तक पहुँचने में भी देर हुई और लोगों की खुशियों पर पानी फिर गया।
