सिंहस्थ-2028 के लिए भांग्या और मगरखेड़ा की सड़क नींव का पत्थर साबित होगी :- मंत्री श्री सिलावट
10 गांवों के 50 हजार से अधिक नागरिकों को होगा लाभ - सड़क सौगात से क्षेत्र का होगा विकास प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मेरे सांवेर वासियों को 2019 में मिले आशीर्वाद के बाद जनवरी 2019 से लेकर आज दिनांक तक सांवेर विधानसभा में लगभग 974 करोड़ रूपये लागत की 906 किलोमीटर की 185 सडकों की स्वीकृति कराई गई है।
10 गांवों के 50 हजार से अधिक नागरिकों को होगा लाभ – सड़क सौगात से क्षेत्र का होगा विकास
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मेरे सांवेर वासियों को 2019 में मिले आशीर्वाद के बाद जनवरी 2019 से लेकर आज दिनांक तक सांवेर विधानसभा में लगभग 974 करोड़ रूपये लागत की 906 किलोमीटर की 185 सडकों की स्वीकृति कराई गई है। इसमें भांग्या और मगरखेड़ा की सड़क भी शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह को धन्यवाद देता हूँ। आज लगभग साढे 3 करोड़ रूपये की लागत से नई बनने वाली और बन चुकी सडकों का भूमिपूजन-लोकार्पण करने आया हूँ। आज जो शंखेश्वर से भांग्या की सड़क का लोकार्पण करने आया हूँ, इसकी लागत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रूपये है, इस सडक की बहुत मांग थी। इस सड़क के बन जाने से 10 गांवों- जाख्या, जस्सा कराडिया, शक्करखेडी, पंचडेरिया, बजरंग पालिया, कैलोदहाला, भानगढ, भवरासला के 50 हजार से ज्यादा नागरिकों को लाभ होगा और सिंहस्थ 2028 के मान से यह सड़क नींव का पत्थर साबित होगी। श्री सिलावट शुक्रवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत भांग्या-मगरखेडा सड़क के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि ग्राम पंचायत भांग्या और मगरखेडा में करीब 5-5 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण हुए हैं। यहां पर सीसी रोड, नाली, पुलिया, स्ट्रीट लाईट, सामुदायिक भवन, पीएम आवास, आंगनवाडी भवन, शौचालय, श्मशान घाट का निर्माण किया गया। इन दोनों गांवों में कचरा प्लांट और शेड, कचरा गाडी और डीपी और पूरे गांव में लाईट लगाने का कार्य किया गया। जल जीवन मिशन के द्वारा भांग्या और मगरखेडा में 2 करोड़ रूपये की लागत से पानी की टंकी बनाई गई है। पानी का टेंकर भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज मैं विकास की बात करने आया हूँ। आपके पास अरविन्दो चौराहा पर 613 करोड़ रूपये की लागत से प्लाय ओवर ब्रिज पुल बन रहा है। बहुत जल्दी यहां मेट्रो स्टेशन बनने वाला हैं, जिसका लाभ आपको भी मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले