देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में कन्या पाद पूजन में लव जिहाद पर जागरूकता अभियान जारी
देश 16 बार पढ़ी गई

इंदौर में कन्या पाद पूजन में लव जिहाद पर जागरूकता अभियान जारी

इंदौर में नवरात्रि पर्व पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरबा पांडालों का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। इसी क्रम में इस बार एक अलग ही पहल सामने आई है।

Abhishek Raghuvanshi27 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में नवरात्रि पर्व पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरबा पांडालों का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। इसी क्रम में इस बार एक अलग ही पहल सामने आई है। इंदौर के वृंदावन क्षेत्र स्थित श्री हरिहर आश्रम जहां प्रतिदिन 1001 से अधिक कन्याओं का पाद पूजन किया जाता है उक्त पांडाल में ऐसी झांकी तैयार की है, जिसका उद्देश्य लव जिहाद के मामलों को लेकर समाज, खासकर महिलाओं और युवतियों को जागरूक करना है। पिछले कई दिनों से हिंदू संगठनों की ओर से लगातार यह मांग उठाई जा रही थी कि गरबा पांडालों के माध्यम से समाज को लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दों पर सजग किया जाए। इसी कड़ी में निखिल सोनी मित्रमंडल ने यह विशेष झांकी स्थापित की। झांकी में देशभर में सामने आए लव जिहाद से जुड़े कई चर्चित मामलों का उल्लेख किया गया है। साथ ही झांकी में विशेष रूप से यह नारा दिया है कि तू दुर्गा बन , काली बन या फिर झांसी की रानी बन
लेकिन लव जिहाद का शिकार होकर कभी न बुर्के वाली बन

इस पांडाल के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि ऐसे अपराध केवल किसी व्यक्ति या परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चुनौती हैं।पंडाल में पाद पूजा के लिए आने वाली बालिकाओं और उनके परिवारों ने झांकी को गंभीरता से देखा और आयोजकों की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ सामाजिक मुद्दों को जोड़कर जागरूकता फैलाना आज की जरूरत है। वहीं, आयोजकों का कहना है कि उनकी मंशा किसी धर्म या समाज को आहत करना नहीं, बल्कि युवतियों को सतर्क करना है, ताकि वे किसी भी प्रकार के छलावे का शिकार न हों। यह पहला अवसर है जब इंदौर के किसी गरबा पंडाल में लव जिहाद को लेकर इतनी स्पष्ट झांकी प्रस्तुत की गई है। इस पहल के बाद संभावना जताई जा रही है कि आने वाले वर्षों में अन्य पांडाल भी ऐसे सामाजिक सरोकारों को अपने आयोजनों से जोड़ सकते हैं।

तस्वीरों में खबर4 फोटो

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑