विश्व के सबसे बड़े पांडाल में विजयानंद गिरी जी महाराजवसंत के सान्निध्य में सिद्धि नवरात्रि महोत्सव जारी
भक्ति और साधना के दिव्य तीर्थ पर उमड़े श्रद्धालु इंदौर। कृष्णगिरी पीठाधीश्वर श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में 22 सितम्बर से दिव्य सनातन सिद्धि नवरात्रि महोत्सव का आयोजन जारी है।
भक्ति और साधना के दिव्य तीर्थ पर उमड़े श्रद्धालु
इंदौर। कृष्णगिरी पीठाधीश्वर श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में 22 सितम्बर से दिव्य सनातन सिद्धि नवरात्रि महोत्सव का आयोजन जारी है। इसके अंतर्गत रोजाना साधना, हवन, देवी भागवत कथा, विशेष मार्गदर्शन और संगीत आराधना का क्रम 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दिव्य धार्मिक समागम में स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा आसपास के नगरों तथा अन्य जिलों से भी श्रद्धालु शामिल होने आ रहे हैं।
श्री पार्श्व पद्मावती सेवा न्यास इंदौर एवं श्री पार्श्व पद्मावती सेवा ट्रस्ट कृष्णगिरी, तमिलनाडु द्वारा इंदौर के वीआईपी परस्पर नगर में आयोजित इस महोत्सव के अंतर्गत 425 फुट चौड़ा एवं 65 फुट ऊँचा प्रवेश द्वार बनाया गया है। 25 हजार वर्ग फुट के पंडाल में 50-50 फीट ऊँचे 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृति की संरचना के साथ आलोकित 23 दुर्गा माता के स्वरूप के दर्शन श्रद्धालु कर रहे हैं । महालक्ष्मी समृद्धि महायज्ञ के लिए भी 25 हजार वर्ग फुट की यज्ञ शाला में 108 विद्वान आचार्य 30,000 किलो शुद्ध मेवे, दिव्य औषधियां, 20,000 किलो चंदनादि पवित्र वृक्षों की समिधाओं तथा 7,000 किलो गाय के शुद्ध देशी घी से आहुतियाँ प्रदान कर रहे हैं।
11,000 लक्ष्मी स्वर्ण कलश पूजन के लिए 45,000 वर्ग फुट क्षेत्र में देवी भागवत पंडाल में प्रतिदिन सभी बड़े आयोजन हो रहे हैं। प्रतिदिन हजारों भक्तों के लिए सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि के भोजन प्रसादी के लिए 50,000 वर्ग फुट का भोजन पंडाल एवं 20,000 वर्ग फुट में भोजन शाला भी संचालित हो रही है।
रात्रि में रोजाना प्रवचन
महोत्सव के दौरान रोजाना रात्रि 8 बजे धार्मिक विषयों पर श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज विशेष प्रवचन हो रहे हैं। 24 सितंबर को पढ़ाई में सफलता के रहस्य, 25 सितंबर को गुरु कृपा एवं गुरु महिमा पर अलोकिक प्रवचन, 26 सितंबर को घर-घर में स्वतः दीपक प्राकट्य की दिव्य कृपा, 27 सितंबर को शनिदेव की दिव्य महिमा का वर्णन, 28 सितंबर को व्यापार में सफलता, 29 सितम्बर को कुल देवी के प्रत्यक्ष दर्शन, 30 सितंबर को माँ भगवती के सहस्त्र नाम का श्रवण, 1 अक्टूबर को घर में अक्षय सुख-शांति के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं 2 अक्टूबर को वास्तु दोष पर चर्चा विशेष कुंकुम सिद्धि विधान के बारे में बताया जाएगा।
सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे
महोत्सव के अंतर्गत रोजाना रात्रि 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुप्रसिद्ध गायक दलेर मेंहदी, लखवीर सिंह लक्खा, उस्मान मीर, सुप्रसिद्ध ड्रम आर्टिस्ट शिवामणि अलग-अलग दिन अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सुरेन्द्र शर्मा, शशिकांत यादव, शम्भू शिखर जैसे प्रसिद्ध कवि काव्य पाठ करेंगे।
28 को चुनरी यात्रा
महोत्सव के अंतर्गत 28 सितंबर को प्रातः 9 बजे अन्नपूर्णा मंदिर से महोत्सव स्थल तक चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए 2007 फुट की विशेष चुनरी निर्मित की है। आयोजन में दिव्य महायज्ञ-हवन, कलश अनुष्ठान, पांडाल, चुनरी यात्रा और प्रवेश द्वार को लेकर महोत्सव समिति ने विश्व कीर्तिमान के लिए दावे प्रस्तुत किए हैं। पूर्व में भी श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के कई आयोजनों को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित अनेकों प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 घंटा पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 4 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 6 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 8 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 10 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले





















