
पुलिस के मुताबिक दिवांशु बुधोलिया और कुलदीप मुघाटे निवासी कालिंदी गोल्ड की डूबने से मौत हो गई थी। मामले में लापरवाही सामने आने के बाद संचालक विशाल ओसवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में ईट भट्टे के गड्ढ़े में दो बच्चों की डूबने से मौत के बाद पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दिवांशु बुधोलिया और कुलदीप मुघाटे निवासी कालिंदी गोल्ड की डूबने से मौत हो गई थी। मामले में लापरवाही सामने आने के बाद संचालक विशाल ओसवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तरह की एक घटना में गांधी नगर थाना क्षेत्र के एक फार्महाउस के निजी स्विमिंग पूल में सात और आठ साल के दो बच्चे डूब गए थे।
