देश की बात, आपके शहर से
सेवा पखवाड़ा अभियान- 2025
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

सेवा पखवाड़ा अभियान- 2025

*#सिंहस्थ के मद्देनजर कान्ह एवं सरस्वती नदी की #स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए बनेगी समयबद्ध विशेष कार्ययोजनाबारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभसेवा पखवाड़े के तहत गांव से लेकर जिले तक मनाया जायेगा #खेल_महोत्सवशहर से लगे गांवों की स्वच्छता पर दिया जाएगा विशेष ध्यानजिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्नसांसद श्री लालवानी तथा सुश्री पाटीदार, महापौर श्री भार्गव, कलेक्टर श्री वर्मा और निगम आयुक्त श्री यादव हुए बैठक में शामिल इंदौर,सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा है कि आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर कान्ह एवं सरस्वती नदी की स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Abhishek Raghuvanshi19 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

*#सिंहस्थ के मद्देनजर कान्ह एवं सरस्वती नदी की #स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए बनेगी समयबद्ध विशेष कार्ययोजना
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ
सेवा पखवाड़े के तहत गांव से लेकर जिले तक मनाया जायेगा #खेल_महोत्सव
शहर से लगे गांवों की स्वच्छता पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न
सांसद श्री लालवानी तथा सुश्री पाटीदार, महापौर श्री भार्गव, कलेक्टर श्री वर्मा और निगम आयुक्त श्री यादव हुए बैठक में शामिल

इंदौर,
सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा है कि आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर कान्ह एवं सरस्वती नदी की स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कान्ह एवं सरस्वती नदी की शुद्धिकरण के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के गड्ढे भरने और मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। विशेषकर बायपास और निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज के डायर्वशन की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर तकनीकी खामियों से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाए।
श्री लालवानी आज यहां जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सांसद सुश्री कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परिक्षित झाड़े, अपर आयुक्त नगर निगम श्री रोहित सिसोनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, विधायक श्री रमेश मेंदोला सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में आगामी सिंहस्थ को लेकर कान्ह एवं सरस्वती नदी की स्वच्छता और साफ-सफाई, सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रम और सड़कों की मरम्मत पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर कान्ह एवं सरस्वती नदी की स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए नमामि-गंगे के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा हुई। सांसद श्री शंकर लालवानी ने निर्देश दिए कि नदी पुनरुद्धार और जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत कान्ह एवं सरस्वती नदी की स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण के लिए शीघ्र योजना तैयार कर उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। यह प्रयास किए जाये कि यह कार्य सिंहस्थ के पहले पूर्ण हो जाए। नदी का जल शुद्ध रहने के साथ वह शुद्ध दिखाई भी दें। उन्होंने कहा कि इंदौर के बायपास पर राऊ से लेकर क्षिप्रा तक निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज के डायर्वशन सड़क की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए। शहर की अन्य सड़कों की मरम्मत पर भी विशेष ध्यान देंवे।
बैठक में सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि सिंहस्थ को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र की नदियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्र की नदियों की स्वच्छता पर ही शहरी की उक्त दोनों नदियों की शुद्धता निर्भर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रयास करें कि नदियों में दूषित जल नहीं मिले, इसके लिए ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देकर शुद्धिकरण के लिए कार्य योजना बनायी जाए, इसके लिए उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे सड़कों की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कर देंवे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गीले एवं सूखे कचरे के सेग्रीगेशन की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए।
शहर से लगे गांवों के कचरे की प्रोसेसिंग नगर निगम करेगा, बनेगी संयुक्त कार्ययोजना
बैठक में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर से लगे हुए सभी गाँवों विशेषकर शहर में आने वाली ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर से लगे हुए सभी गाँवों के कचरा संग्रहण के लिए संयुक्त दल बनाकर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए, इसके लिए नगर निगम द्वारा पूरी मदद दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के कचरे के प्रोसेसिंग की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा की जाएगी। उन्होंने आगामी 22 सितम्बर को मनाये जाने वाले “नो-कार डे” के बारे में जानकारी दी और सभी से अपील की कि इस दिन पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए कार का उपयोग नहीं करें।
बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम श्री रोहित सिसोनिया ने नमामि-गंगे अभियान और अमृत 2.0 के तहत कराये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
जिले में 2 अक्टूबर तक मनेगा खेल महोत्सव
बैठक में बताया गया कि सेवा पखवाड़े के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसमें ग्राम से लेकर जिला स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इस आयोजन की जिम्मेदारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। सांसद श्री लालवानी ने निर्देश दिए कि इस महोत्सव का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। खेल महोत्सव का यह आयोजन आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा।
जिले के 54 गांवों में स्थापित होंगे आदि कर्मयोगी सेवा केन्द्र
बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि केन्द्र शासन के निर्देश पर यह अभियान जिले के 54 गाँवों में शुरू किया गया है। इसमें महू जनपद के 52 गांव और इंदौर जनपद के 2 गांव शामिल है। अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति होकर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अभियान के तहत चयनित प्रत्येक गांव में आदि कर्मयोगी सेवा केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं।

तस्वीरों में खबर4 फोटो

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑