इंदौर ट्रक हादसे में बड़ा खुलासा… नशे में धुत थे ड्राइवर और क्लीनर, टक्कर मारते ही कूद गया था क्लीनर
एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमित सिंह के मुताबिक गुलशेर पुत्र शमशेर खान निवासी धरमपुरी खलखाट (धार) के विरुद्ध बीएनएस की धारा 105,110 और 185 के तहत केस दर्ज किया है। मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमित सिंह के मुताबिक गुलशेर पुत्र शमशेर खान निवासी धरमपुरी खलखाट (धार) के विरुद्ध बीएनएस की धारा 105,110 और 185 के तहत केस दर्ज किया है। मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है। पूछताछ में गुलशेर ने बताया वह वापी (गुजरात) से गत्ते और 29 टन कागज के रोल लेकर इंदौर आया था।
इंदौर ट्रक हादसे में होते जा रहे हैं बड़े खुलासे
आरोपित ड्राइवर की रात तीन बजे खुली आंख
डॉक्टर के सामने लड़खड़ा कर गिर पड़ा ड्राइवर
इंदौर। तीन बेकसूरों की मौत के जिम्मेदार ट्रक चालक गुलशेर को रात तीन बजे होश आया। नशे में धुत ड्राइवर थाने में सोता रहा। मेडिकल के लिए डॉक्टर ने चलने का कहा तो लड़खड़ा कर गिर पड़ा। पूछताछ में पता चला ट्रक में क्लीनर शंकर भी बैठा था पर कार को टक्कर मारते ही शिक्षक नगर चौराहा पर चलते ट्रक से कूदकर भाग गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शंकर को भी गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई
एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमित सिंह के मुताबिक गुलशेर पुत्र शमशेर खान निवासी धरमपुरी खलखाट (धार) के विरुद्ध बीएनएस की धारा 105,110 और 185 के तहत केस दर्ज किया है। मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है। पूछताछ में गुलशेर ने बताया वह वापी (गुजरात) से गत्ते और 29 टन कागज के रोल लेकर इंदौर आया था। राऊ टोलनाका के समीप उसने आधा माल खाली कर दिया था। शाम को दिलीप नगर चौराहा स्थित वाइन शाप पर शंकर के साले से शराब मंगवाई और तीनों ने बैठ कर नशा किया। उसको पोलोग्राउंड की ओर जाना था। शंकर ने बड़ा गणपति चौराहा से चलने की सलाह दी। सबसे पहले शिक्षक नगर शनि धाम चौराहा पर कार (एमपी 09एपी 9018) को टक्कर मार दी। शंकर उसी वक्त चलते ट्रक से कूद कर फरार हो गया।
पुलिस ने शंकर को भी गिरफ्तार किया
गुलशेर ने भागने का प्रयास किया और ई-रिक्शा (एमपी 09जेडवाय 1361), कार (एमपी 09डब्ल्यूएल 0932), स्कूटर (एमपी 09एसएक्स 2874), बाइक (एमपी 09एनटी 8270), बाइक (एमपी 09एक्सजे 4176) को टक्कर मार कर बड़ा गणपति चौराहा की ओर भागा। हादसे के बाद भी गुलशेर होश में नहीं आया। वह मल्हारगंज थाने में सोता रहा। कानून व्यवस्था नियंत्रण में आने के बाद अफसरों ने पूछताछ कि पर वह ठीक से नाम नहीं बता पाया। देर रात उसका मेडिकल परीक्षण करवाने के दौरान डॉक्टर ने चलने का कहा तो गिर पड़ा। पुलिस ने मंगलवार सुबह शंकर को भी गिरफ्तार कर लिया।
अस्पताल के बाहर सीएम का इंतजार कर रही थी चालक की वृद्ध मां
मंगलवार दोपहर सीएम डॉ. मोहन यादव के आने की खबर से एरोड्रम से धार रोड तक चाक चौबंद व्यवस्था थी। पुलिस ने बेरिकेड लगाकर ट्रैफिक रोक दिया। अस्पताल में भर्ती घायलों के स्वजन को भी बुला लिया। मरीजों को प्रथम मंजिल से तलघर में लाया गया। गीताजंली अस्पताल में पलक जोशी, अनिल कोठारे, अशोक कुमार, काजल गोपलानी, संवीद, अंकिता गोपलानी भर्ती थे। ऑटो चालक अनिल की मां सेवंती बाई, पत्नी माधुरी भी सीएम से मिलने आई पर अफसरों ने उन्हें बाहर रोक दिया। सेवंती के मुताबिक बेटे ने लोन से रिक्शा खरीदा था। हादसे के करीब एक घंटे बाद पता चला अनिल अस्पताल में भर्ती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 12 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले