इंदौर जिले में 162 सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण – तेजस्वी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक और कदम
इंदौर,तेजस्वी मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत 9 से 12 सितम्बर 2025 तक इंदौर जिले में आयोजित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इंदौर,
तेजस्वी मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत 9 से 12 सितम्बर 2025 तक इंदौर जिले में आयोजित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी 162 सरकारी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षित शिक्षक आगामी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में तेजस्वी कार्यक्रम को तीसरे वर्ष भी विद्यार्थियों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
तेजस्वी मध्यप्रदेश कार्यक्रम, मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता और कौशल विकसित करना है। यह परिवर्तनकारी कार्यक्रम अप्रैल 2023 में प्रारंभ हुआ और भोपाल एवं इंदौर में पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया। इस दौरान 300 शासकीय विद्यालयों के 42,000 विद्यार्थी कार्यक्रम से जुड़े।
वर्ष 2024-25 में इस कार्यक्रम का विस्तार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नरसिंहपुर और मध्यप्रदेश के 399 पीएम श्री विद्यालयों तक किया गया। वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में इंदौर जिले के 162 विद्यालयों के 19,500 विद्यार्थी, कक्षा 9 और कक्षा 11 के स्तर पर इस पहल से लाभान्वित होने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम शासकीय विद्यालयों में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम और उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहा है।
तेजस्वी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी खोजने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना है। कक्षा 9 के विद्यार्थियों को समस्या समाधान परियोजना के अंतर्गत सीखने का अवसर मिलता है, वहीं कक्षा 11 के विद्यार्थी सोसाइटल एंड बिज़नस इनोवेशन चैलेंज (SBIC) कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमशीलता कौशल और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को अपने विचारों को व्यावसायिक मॉडल में परिवर्तित करने के लिए रु. 2000 की सीड मनी प्रदान की जाती है। वर्ष 2024-25 में इंदौर जिले के 90 शासकीय विद्यालयों के 3,239 विद्यार्थियों का चयन किया गया और DPI द्वारा कुल रु. 64,78,000 की राशि समग्र शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी को हस्तांतरित की गई है।
चार दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को कार्यक्रम की संरचना, पाठ योजनाएँ, छात्र गतिविधियाँ और मार्गदर्शन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर्स ने अनुभव साझा किए और व्यावहारिक अभ्यास करवाया, जिससे शिक्षकों को कक्षा में कार्यक्रम लागू करने की बेहतर समझ मिली।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एडीपीसी श्री नरेंद्र जैन, शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर उ. मा. विद्यालय प्राचार्य श्रीमती पूजा सक्सेना, तेजस्वी टीम से दीपक शाह, विनय मालवीय और अमृता सोलंकी मौजूद रहे। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर्स राशी परिहार, चेतना माथुर, अभिलाषा जैन, रितु जैन, शीतल दुबे, आलोक चतुर्वेदी, वंदना पाटीदार और प्रेरणा केलवा ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया।
प्रशिक्षण समापन अवसर पर जिला अधिकारियों और तेजस्वी टीम ने वर्ष 2024-25 के SBIC कार्यक्रम में उत्कृष्ट भागीदारी करने वाले छह शीर्ष विद्यालयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें सांदीपनि शासकीय महाराजा शिवाजीराव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सांदीपनि शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, सांदीपनि शासकीय मल्टी मल्हार आश्रम, शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कम्पेल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गवाली पालसिया शामिल रहे।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के साथ ही जिले के सभी 162 विद्यालयों में तेजस्वी कार्यक्रम 2025-26 की गतिविधियाँ आरम्भ की जाएंगी। विद्यार्थियों को कक्षा में उद्यमशीलता और समस्या समाधान की दिशा में सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी सोच और कौशल दोनों का समग्र विकास होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 12 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले