व्यापारी की बेटी को कई बार कॉल करता था आरोपी:इंदौर में अंतिम संस्कार के बाद थाने पहुंचे परिजन; चचेरी बहन के सामने भी धमकाया था
इंदौर के मल्हारगंज में अनाज व्यापारी की बेटी कृति की शनिवार को मौत हो गई। उसने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुद को आग के हवाले कर दिया था। रविवार को अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे।
इंदौर के मल्हारगंज में अनाज व्यापारी की बेटी कृति की शनिवार को मौत हो गई। उसने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुद को आग के हवाले कर दिया था।
रविवार को अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे। टीआई वीरेंद्र कुशवाह ने उनसे बात की और मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले हर्ष पांडे के 2 दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
टीआई वीरेंद्र कुशवाह के पास कृति के चाचा ब्रज कुश गुप्ता पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हर्ष के कारण उनके परिवार की बेटी डिप्रेशन में आ गई थी। उसने घर से निकलना तक बंद कर दिया था। वह काफी डरने लगी थी।
तनाव कृति के जीवन में इतना बढ़ गया था कि वह पढ़ाई तक नहीं कर पा रही थी। परिवार के लाेगों से ठीक से बात तक नहीं करती थी। वह दिन भर में करीब तीन से चार बार कॉल कर कृति से झगड़ा करता था।
गुस्सैल है हर्ष, बहन के सामने की थी अभद्रता
कृति के परिवार के लोगों ने बताया कि एक बार बडे़ पिता की बेटी के साथ कृति खुद हर्ष को समझाने पहुंची थी। तब हर्ष काफी गुस्से में उससे बात कर रहा था।
वह कृति का धक्का भी दे रहा था। कृति का कहना था कि हर्ष उसका पीछा छोड़ दे। लेकिन, वह इस बात को मान नहीं रहा था।
समझाने के बाद भी हर्ष ने कृति को परेशान करना बंद नहीं किया। कृति ने कई बार अपनी सहेलियों को भी हर्ष को समझाने की बात कही थी। लेकिन, वह कृति का पीछा छोड़ने को राजी नहीं था।
आधार कार्ड वाले लड़कों की तलाश
पुलिस ने मामले में कृति के परिवार को धमकाने पहुंचे 2 लड़कों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वही जिन लड़कों को परिवार ने पकड़ा था। उनके आधार कार्ड भी पुलिस को सौंपे गए हैं। उन्होंने परिवार को इस मामले में चुप रहने की बात कही थी।
अस्पताल में कृति के छोटे भाई ने उन लड़कों की पहचान की थी कि वे हर्ष के दोस्त हैं। पुलिस ने हर्ष के नंबर पर कॉल किया। लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला है। टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाह ने कृति के परिवार को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में धमकाने वाले आरोपी हर्ष पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 12 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले