सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार बनने के अगले ही दिन हमने लाउडस्पीकर पर एक्शन लिया, लाउडस्पीकर के डेसिबल निर्धारित किये उसके आधार पर 60 हजार लाउडस्पीकर उतारे, खुले में मांस बेचने पर अंकुश लगाया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शनिवार को इंदौर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद (VHP All India Meeting Indore) की अखिल भारतीय बैठक में शामिल हुए, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे कई ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बना है। हमने भी राज्य में लव जिहाद, खुले में मांस के विक्रय एवं लाउड स्पीकर पर कड़ी कार्रवाई की है। हमारे लिए मानव कल्याण और प्रदेश का विकास सर्वोपरि है।
विश्व हिन्दू परिषद् की बैठक में संत, विधि विशेषज्ञों और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा सनातन में सेवा और कल्याण का भाव अन्तर्निहित है, इसलिए हमारी सरकार संतों, गौमाता के सेवा और समाज के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है।

शाहबानो केस के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए मोहन यादव ने कहा शाहबानों केस के मामले में इंदौर हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय के बाद भी कांग्रेस ने उस मुस्लिम बहन की हक की लड़ाई को अन्याय के रूप में लागू करने का पाप कांग्रेस ने किया है उन्होंने कहा कि ये पाप तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार के माथे है।

