देश की बात, आपके शहर से
प्रदेश में आश्रय निधि से विकास कार्य कराये जाने के संबंध में जल्द जारी होगी गाईड लाईन
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

प्रदेश में आश्रय निधि से विकास कार्य कराये जाने के संबंध में जल्द जारी होगी गाईड लाईन

दिसम्बर 2026 तक प्रदेश की सभी पंचायतों में होंगे मुक्तिधाम- ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेलआश्रय निधि के उपयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित हो रही कॉलोनियों में होगा तेजी से मूलभूत सुविधाओं का विकास- मंत्री श्री सिलावटग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नग्रामीण विकास तथा पंचायतराज मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तेजी से कॉलोनियां विकसित हो रही है।

Abhishek Raghuvanshi13 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिसम्बर 2026 तक प्रदेश की सभी पंचायतों में होंगे मुक्तिधाम- ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल
आश्रय निधि के उपयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित हो रही कॉलोनियों में होगा तेजी से मूलभूत सुविधाओं का विकास- मंत्री श्री सिलावट
ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
ग्रामीण विकास तथा पंचायतराज मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तेजी से कॉलोनियां विकसित हो रही है। इन कॉलोनियों में विकास के लिए पंचायतराज अधिनियम के तहत प्राप्त आश्रय निधि की बड़ी भूमिका है। हमारा प्रयास है कि आश्रय निधि का उपयोग उसी पंचायत में हो जिस पंचायत से वह राशि वसूल की गई है। आश्रय निधि के समुचित उपयोग की भी जरूरत है। इसको देखते हुए राज्य शासन द्वारा विस्तृत गाईड लाईन तैयार की जा रही है।
मंत्री श्री पटेल आज यहां कलेक्टर कार्यालय में आयोजित ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती दिपाली रस्तोगी, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, विधायक सुश्री उषा ठाकुर और श्री मधु वर्मा, श्री श्रवण चावड़ा सहित जनपद अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मंत्री श्री पटेल ने पंचायतराज अधिनियम के तहत प्राप्त आश्रय निधि की वसूली और उसके उपयोग, ग्रामीण कॉलोनियों के संबंध में कानूनी प्रावधानों के क्रियान्वयन, आजीविका मिशन के तहत प्रस्तावित आजीविका भवन और स्वच्छता संबंधित कार्यों आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आश्रय निधि की वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाए। बताया गया कि जिले में अभी लगभग 180 करोड़ रुपये की आश्रय निधि उपलब्ध है। इसमें से जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 20 करोड़ रुपये लागत की 76 विकास कार्यों की मंजूरी दी गई। मंत्री श्री पटेल ने निर्देश दिए कि राशि का पूरा सदुपयोग किया जाये। आश्रय निधि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों की कॉलोनियों में ड्रेनेज, विद्युतिकरण, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं पर किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारा प्रयास है कि दिसम्बर 2026 तक हर पंचायत में एक-एक मुक्तिधाम अनिवार्य रूप से हो। इस दिशा में तेजी से प्रयास जारी है। मंत्री श्री पटेल ने इंदौर जिले में स्वच्छता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के अंतर्गत क्लस्टर वार एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) बनाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आजीविका भवन भी क्लस्टर वार सुनियोजित रूप से भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाये जाए। बताया गया कि जिले में कुल 27 आजीविका भवन और मत्स्य परिसर सह शेड निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। इन कार्यों पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह जिले में 4 एमआरएफ बनाये गए हैं, इनमें बड़ी मात्रा में सूखे-गीले कचरे का सेग्रीगेशन किया जा रहा है। जिले में 4 और स्थानों पर दो करोड़ रुपये लागत से नये एमआरएफ सेंटर बनाये जाना प्रस्तावित है।
बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आश्रय निधि के तहत स्वीकृत कार्यों के लिए मंत्री श्री पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आश्रय निधि के उपयोग से ग्रामीण विकास को नयी दिशा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित हो रही कॉलोनियों में तेजी से मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में सूखे-गीले कचरे के सेग्रीगेशन की व्यवस्था की जरूरत भी बताई। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से गाँवों का विकास हो रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑