देश की बात, आपके शहर से
शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग की घटना किसी भी हालत में नहीं हो- #कलेक्टरश्रीशिवम_वर्माजिला स्तरीय एंटी रैगिंग समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग की घटना किसी भी हालत में नहीं हो- #कलेक्टरश्रीशिवम_वर्माजिला स्तरीय एंटी रैगिंग समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय #एंटी_रैगिंग समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई।

Abhishek Raghuvanshi11 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय #एंटी_रैगिंग समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे कि रैगिंग की घटना किसी भी हालत में नहीं हो। सभी शैक्षणिक संस्थान अपने यहां अध्ययन का अनुकूल वातावरण बनाए रखें।
बैठक में एडीएम श्री रोशन राय, #कलेक्टर कार्यालय में उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. एम.डी. सोमानी, जिला स्तरीय एंटी रैगिंग समिति के सदस्य श्री महेंद्र सोनगिरा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिये कि हॉस्टल, कैंटीन तथा अन्य स्थानों पर सतत निगरानी की व्यवस्था रखी जाये। श्री वर्मा ने निर्देश दिए की सभी जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच नियमित रूप से स्वस्थ संवाद और संपर्क बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सीनियर और जूनियर छात्रों की कमेटी भी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी हॉस्टल्स और अन्य स्थानों पर प्रकाश, शौचालय, पेयजल आदि की मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाए। हॉस्टल के बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। हॉस्टल में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के परिपालन में यू.जी.सी. द्वारा जारी एंटी रैगिंग के निर्देशों का पालन कराया जाये। संस्थान में वरिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा कनिष्ठ छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की रैगिंग संबंधी घटनाएं न हों, इस पर संस्थान प्रमुख का यह विशेष दायित्व है कि वह इस संबंध में विशेष सतर्कता रखें एवं निरन्तर समीक्षा करें। प्रत्येक संस्थान में एंटी रैगिंग समिति गठित की जाये। स्टाफ के साथ बैठक लेकर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाएं। जिला अग्रणी महाविद्यालय इन्दौर का यह दायित्व होगा कि जिले के सभी महाविद्यालयों (शासकीय एवं अशासकीय) की इस संबंध में बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश जारी किये जाये। छात्रावासों में सतत् निगरानी की जाये। विशेष रूप से सायंकाल/रात्रि के समय औचक निरीक्षण संस्थान के वरिष्ठ शिक्षकों व छात्रावास अधीक्षकों के व्दारा किया जाये। संस्थानों व्दारा रात्रि में वार्डन को छात्रवासों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिये जायें एवं छात्रावासों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, स्वच्छ पेयजल प्रदाय हो, छात्रावासों के कैंटीन एवं महाविद्यालयों / विश्वविद्यालयों के कैंटीन में खान-पान संबंधी सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये एवं इसकी सतत समीक्षा की जाये। साथ ही केंटीन में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का भी सतत् परीक्षण किया जाए । श्री वर्मा ने निर्देश दिये कि संस्थान के छात्र-छात्राओं से विशेष रूप से कनिष्ठ छात्र-छात्राओं से शिक्षकों एवं छात्रावास अधीक्षक निरंतर संवाद करें, कोई समस्या बताए जाने पर उनका तत्काल निराकरण करने का दायित्व संस्था प्रमुख का होगा । छात्रावासों में अन्य बाहरी छात्र-छात्राओं एवं अपरिचित व्यक्तियों के प्रवेश प्रतिबंधित किया जाये। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य आने जाने वालो का एक रजिस्टर में रिकार्ड रखा जाये।
बैठक में श्री सोमानी ने केंद्र और राज्य शासन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑