देश की बात, आपके शहर से
इंदौर MY Hospital चूहा कांड में एमपी हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से 15 सितंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

इंदौर MY Hospital चूहा कांड में एमपी हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से 15 सितंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से नवजातों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। न्यायालय ने राज्य सरकार से 15 सितंबर तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

Abhishek Raghuvanshi11 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से नवजातों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। न्यायालय ने राज्य सरकार से 15 सितंबर तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इस घटना के बाद अस्पताल में लापरवाही सामने आई, जिसके चलते कुछ डॉक्टरों पर कार्रवाई हुई और पेस्ट कंट्रोल एजेंसी का अनुबंध समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
हाईकोर्ट ने पूछा- सरकार बताए कि आखिर मामले में चल क्या रहा है?
इस मामले में अब तक किन जिम्मेदारों के खिलाफ और क्या कार्रवाई की गई?
इसके साथ ही इंदौर के एमवाय अस्पताल में वर्तमान स्थिति क्या है?
इंदौर। एमवायएच में चूहों के कुतरने से हुई नवजातों की मौत के मामले में मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बुधवार को स्वत: संज्ञान लिया और याचिका दायर कर ली। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति जेके पिल्लई की युगलपीठ ने राज्य शासन से मामले में जवाब तलब किया है।
कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वह 15 सितंबर या इससे पहले स्टेटस रिपोर्ट पेश करे। सरकार बताए कि आखिर मामले में चल क्या रहा है? वर्तमान स्थिति क्या है? इस मामले में अब तक किन जिम्मेदारों के खिलाफ और क्या कार्रवाई की गई?
बता दें, एमवाय अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एनआइसीयू में भर्ती धार और देवास जिले के दो नवजातों की अंगुलियां और अन्य अंग चूहों ने कुतर दिए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंदौर से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा था।
राज्य स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आई लापरवाही
इस बीच, मामले में जांच कर रही राज्य स्तरीय समिति ने बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी को सौंप दी। इसमें प्रथमदृष्टया घटना के वक्त प्रभारी विभागाध्यक्ष रहे डॉ. मनोज जोशी की लापरवाही सामने आने के बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।
इसके अलावा विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश लाहोटी को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर डॉ. अशोक लड्ढ़ा को प्रभार सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को भी भेजी गई है। राज्य स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में एमवायएच में पेस्ट कंट्रोल करने वाली एजाइल कंपनी की लापरवाही भी सामने आई है।
इधर बुधवार को एमवाय अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव 15 दिन की लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। डीन को लिखे पत्र में उन्होंने छुट्टी की वजह स्वास्थ्य कारणों को बताया है। डॉ. यादव ने एमवाय अस्पताल अधीक्षक का प्रभार निश्चेतना विभाग के प्राध्यापक डॉ. बसंत निगवाल को सौंपा है। इसी तरह सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल अधीक्षक का प्रभार प्राध्यापक डॉ. सुमित सिंह और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग का प्रभार डॉ. रामू ठाकुर को सौंपा गया है।
अस्पताल में नहीं होती थी रोडेंट कमेटी की बैठक
जांच में यह राजफाश भी हुआ है कि एमवायएच में रोडेंट कमेटी की बैठक होती ही नहीं है, जबकि यह बैठक हर माह होना आवश्यक है। रोडेंट कंट्रोल कमेटी की बैठक में इस बात पर विचार होता है कि कुतरने वाले चूहे, गिलहरी आदि से मरीजों को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। अस्पताल में इंफेक्शन कंट्रोल कमेटी की बैठक भी आयोजित नहीं होती है।
एजाइल से अनुबंध समाप्त करने के दिए आदेश
मामले में पेस्ट कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली एजाइल कंपनी पर भी कार्रवाई के लिए कहा गया है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मुख्य ठेकेदार कंपनी एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विस लिमिटेड को निर्देश दिए हैं कि वह एजाइल का अनुबंध निरस्त करें।
पेस्ट कंट्रोल पर निगरानी के लिए डीन ने बनाई कमेटी
एमजीएम से जुड़े सभी अस्पतालों और विभागों में पेस्ट कंट्रोल कार्यों के प्रगति की समय-समय पर जानकारी के प्रबंधन और समस्या के निराकरण के लिए डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने पांच सदस्यीय समिति बनाई है। जिसमें डॉ. शेनल कोठारी, डॉ. राजीव लोहोकारे, डॉ. योगिता दीक्षित, डॉ. प्रियंका कियावत और डॉ. पंकज पाराशर को शामिल किया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑