गैंगस्टर नहीं मुसलमान होने की सजा मिली’, भड़काऊ बयान देने वाले एक्टर एजाज खान पर केस, क्राइम ब्रांच बंद करवाएगी
इंस्टाग्राम आईडीगैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर भड़काऊ बयान देने वाले एक्टर एजाज खान पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
इंस्टाग्राम आईडी
गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर भड़काऊ बयान देने वाले एक्टर एजाज खान पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर दो समुदायों के बीच नफरत और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की।
इंदौर। गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर भड़काऊ बयान देने वाले एक्टर एजाज खान पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर दो समुदायों के बीच नफरत और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की। एजाज खान के इंस्टाग्राम पर 56 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पुलिस एफआईआर को आधार बनाकर उनकी इंस्टाग्राम आईडी बंद करवाने की तैयारी में है।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बताया कि शाहनवाज उर्फ सलमान की सीहोर जिले के लसूड़िया परिहार में तालाब में डूबने से मौत हुई थी। इसके बाद एजाज खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर कहा कि “सलमान लाला तैराक था, उसका गुनाह गैंगस्टर होना नहीं बल्कि मुसलमान होना था। इसलिए उसकी हत्या की गई।”
इस वीडियो पर मुस्लिम युवक इरशाद हकीम ने शिकायत दर्ज कराई। इरशाद ने पुलिस को एजाज खान की इंस्टाग्राम आईडी का यूआरएल, स्क्रीनशॉट और वीडियो सबूत के तौर पर सौंपे। शिकायत में कहा गया कि वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है और इससे समुदाय विशेष के खिलाफ घृणा व वैमनस्य की भावना फैल रही है। पुलिस ने एजाज खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 196, 223, 353(1)(बी) और 353(1)(सी) के तहत केस दर्ज किया है।
ऑपरेशन क्लीन- अब आईडी होगी बंद
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सलमान लाला की मौत के बाद एबी रोड पर इकट्ठा हुई भीड़ की जांच करवाई। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के बाद पुलिस एक्शन में आई और भड़काऊ वीडियो, कमेंट्स और उन्हें शेयर करने वालों की पहचान शुरू की। इसी कड़ी में सोमवार को एक किशोरी की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की गई, जिसकी आईडी हैक कर वीडियो फॉरवर्ड किए गए थे। अब पुलिस एफआईआर के आधार पर एजाज खान की इंस्टाग्राम आईडी बंद करवाने की तैयारी कर रही है। एडीसीपी ने बताया कि इसके लिए मेटा को आधिकारिक ई-मेल भेजा जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले