20 साल बाद अन्न खाने वाले विजयवर्गीय ने कोरोना से मुक्ति के लिए रखा 8 दिन मौन, रामनवमी पर करेंगे ये काम Indore News in Hindi
कोरोना से मुक्ति के लिए कैलाश विजयवर्गीय ने रखा 8 दिन मौन बीस साल तक अन्न न खाने की भीष्म प्रतिज्ञा रखने वाले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya)इन दिनों कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए 8 दिन तक मौन रखने के कारण चर्चा में हैं. जबकि रामनवमी के लिए उन्होंने एक आइडिया भी निकाला है. इंदौर. बीस साल तक अन्न न खाने की भीष्म प्रतिज्ञा रखने वाले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए 8 दिन तक मौन व्रत रखकर भगवान हनुमानजी के भक्ति में लीन हो गए थे. इसी बीच गुरुवार को रामनवमी (Rama Navami) पर उन्होंने घर पर परिवार के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बरतते हुए भजन गाने वाले परिवार के वीडियो को पुरस्कृत करने की घोषणा की है. इसके लिए ट्विटर पर उन्होने एक नंबर भी शेयर किया है.कैलाश विजयवर्गीय ने यहां रख मौन कोरोना की दस्तक के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शहर के एकांत में पहाड़ पर बने पितरेश्वर धाम चले गए थे. वे आठ दिनों से मौन वृत धारण कर हनुमानजी की भक्ति में लीन थे. इसी दौरान उनके मन में विचार आया कि रामनवमी को धूमधाम से मनाया जाए, लेकिन कोराना की वजह से उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना था, इसलिए उन्होंने एक आइडिया निकाला. उन्होंने ट्विटर पर लोगों से अपील की कि इस बार हमें कोरोना वायरस के कारण सामाजिक दूरी बनाते हुए रामनवमी का उत्सव मनाना है. इसका यही तरीका है कि हम घर में रामनवमी मनाएं और 3 मिनट का वीडियो @shreepitreshwar एवं 9302334455 पर भेजें. सबसे अच्छे परिवारिक वीडियों को पुरस्कृत किया जाएगा.दूरी बनाते हुए रामनवमी उत्सव !!! इस बार हमें #CoronaVirus के कारण सामाजिक दूरी बनाते हुए #रामनवमी का उत्सव मनाना है।
कोरोना से मुक्ति के लिए कैलाश विजयवर्गीय ने रखा 8 दिन मौन
बीस साल तक अन्न न खाने की भीष्म प्रतिज्ञा रखने वाले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya)इन दिनों कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए 8 दिन तक मौन रखने के कारण चर्चा में हैं. जबकि रामनवमी के लिए उन्होंने एक आइडिया भी निकाला है.
कैलाश विजयवर्गीय ने यहां रख मौन
कोरोना की दस्तक के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शहर के एकांत में पहाड़ पर बने पितरेश्वर धाम चले गए थे. वे आठ दिनों से मौन वृत धारण कर हनुमानजी की भक्ति में लीन थे. इसी दौरान उनके मन में विचार आया कि रामनवमी को धूमधाम से मनाया जाए, लेकिन कोराना की वजह से उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना था, इसलिए उन्होंने एक आइडिया निकाला. उन्होंने ट्विटर पर लोगों से अपील की कि इस बार हमें कोरोना वायरस के कारण सामाजिक दूरी बनाते हुए रामनवमी का उत्सव मनाना है. इसका यही तरीका है कि हम घर में रामनवमी मनाएं और 3 मिनट का वीडियो
@shreepitreshwar एवं 9302334455 पर भेजें. सबसे अच्छे परिवारिक वीडियों को पुरस्कृत किया जाएगा.
दूरी बनाते हुए रामनवमी उत्सव !!!
इस बार हमें #CoronaVirus के कारण सामाजिक दूरी बनाते हुए #रामनवमी का उत्सव मनाना है। इसका यही तरीका है कि हम घर में रामनवमी मनाएं और 3 मिनिट का वीडियो @shreepitreshwar एवं 9302334455 पर भेजें।
सबसे अच्छे पारिवारिक वीडियो को पुरस्कृत किया जाएगा। pic.twitter.com/j8jQcLp8OM
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) April 1, 2020
विजयवर्गीय ने वीडियो किया जारी
कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होने कहा कि घर में रहकर आनंद लेना ये भी एक कला है. मैं पिछले 8 दिनों से मौन व्रत पर था. पितरेश्वर धाम में हनुमानजी,मैं और पुजारी हम तीन के अलावा और कोई नहीं था. वहीं बैठे बैठे ध्यान आया कि क्यों न रामनवमी को लोगों के साथ मनाया जाये और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाये. इसलिए पितरेश्नर धाम मंदिर की ओर से जो भी राम जन्म उत्सव अपने परिवार के साथ बहुत धूमधाम से भजन गाकर मनाएगा. तीन मिनट का वीडियो वो भेजे जो अच्छी हो, तो उस परिवार को पितरेश्वर धाम मंदिर की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा.
विजयवर्गीय ने पितरेश्वर धाम निर्माण के लिए ली थी भीष्म प्रतिज्ञा
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इसी पितरेश्वर धाम में हनुमानजी की भव्य प्रतिमा के लिए अन्न त्यागने की बीस साल पहले कसम खाई थी और अभी पिछले महीने ही ये प्रतिज्ञा उनकी पूरी हुई पितरेश्वर पर्वत पर 72 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा विराजित की गई है. कैलाश विजयवर्गीय शहर से दूर इसी पितरेश्वर हनुमानधाम पर भक्ति कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें
इंदौर: 7 दिन कंपलीट लॉकडाउन के बीच नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर सामान
CM शिवराज ने रेडियो कक्षा में सुनाई ‘मछली की आंख पर निशाना’ लगाने की कहानी
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 1, 2020, 11:36 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 12 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 14 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले