
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने मुर्ति विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये सभी एसडीएम की लगाई ड्यूटी
#अंनत_चतुदर्शी के दिन 06 सितम्बर 2025 श्री गणेश विर्सजन है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि गणेश विसर्जन निर्धारित स्थानों पर ही किया जाये। बताया गया कि अधिक पानी होने के कारण राऊ तहसील के ग्राम कलारिया स्थित गंभीर नदी में किसी भी प्रकार से मूर्ति विर्सजन प्रतिबंधित किया गया है। यहां पर किसी भी तरह से विर्सजन नही किया जा सकेगा। इसके स्थान पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा जवाहर टेकरी पर श्री गणेश विसर्जन हेतु समुचित व्यवस्था की गई है। सभी आमजनो से अपील की गई है कि उक्त स्थान जवाहर टेकरी (इन्दौर धार रोड) पर सुरक्षित तरीके से गणेश विर्सजन का कार्य करें।
एसडीएम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि तहसील राऊ अन्तर्गत ग्राम कलारिया स्थित गंभीर नदी में हाल ही में हो रही निरंतर वर्षा से बाढ का पानी बहुत अधिक है और उसका बहाव भी बहुत तेज हैं तथा नदी के किनारे फिसलन हो गई है। यहाँ पर प्रायः गणेश चतुदर्शी या इसके पश्चात श्री गणेश विर्सजन का कार्य किया जाता रहा है, इस वर्ष निरंतर वर्षा से बाढ का पानी बहुत अधिक है और उसका बहाव भी बहुत तेज होने से मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। मौसम विभाग ने निरंतर पानी गिरने के संकेत दिये है। इसको देखते हुए ग्राम कलारिया स्थित गंभीर नदी में किसी भी प्रकार से मूर्ति विर्सजन प्रतिबंधित किया गया है। यहां पर किसी भी तरह से विर्सजन नही किया जा सकेगा।
इसके स्थान पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा जवाहर टेकरी पर श्री गणेश विसर्जन हेतु समुचित व्यवस्था की गई है। सभी आमजनो से अपील की गई है कि उक्त स्थान जवाहर टेकरी (इन्दौर धार रोड) पर सुरक्षित तरीके से गणेश विर्सजन का कार्य करें।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अपने-अपने क्षेत्रों में गणेश प्रतीमा के विसर्जन के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंन निर्देश दिये है कि सभी अनुविभागी दण्डाधिकारी अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में ऐसे स्थला पर पर्याप्त आवश्यक सुरक्षा, आपदा दल, स्वास्थ्य आादि संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। वर्तमान समय में सभी स्थानों पर भारी वर्षा होने से अधिक जल भराव की स्थिति निर्मित है, इसलिये अतिरिक्त सावधानी रखें। अनन्त चतुर्दशी के दौरान इंदौर जिले में शाति एवं कानून व्यवस्था के समन्वय बनाये रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। अन्य सभी एस०डी०एस० अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
कमाण्डेंट, होमगार्ड (एसडीआरएफ) इन्दौर निर्धारित स्थलों पर आवश्यक आपदा दल तैनात रखेंगे तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला इन्दौर आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने अनुभाग अन्तर्गत कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपने स्तर से कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगायेंगे ।
