मलेरिया नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे हैं विशेष प्रयास
वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पिछली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत ड्रोन का उपयोग किया गया था, वहीं इस बार स्पेशल स्क्वॉड के माध्यम से बीमारियों पर लगाम कसने की तैयारी है।

वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पिछली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत ड्रोन का उपयोग किया गया था, वहीं इस बार स्पेशल स्क्वॉड के माध्यम से बीमारियों पर लगाम कसने की तैयारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि जिला मलेरिया कार्यालय इंदौर को इस वर्ष राज्य शासन से 24 वर्कर्स का एडिशनल स्क्वॉड प्राप्त हुआ है। यह स्क्वॉड जिले भर में न सिर्फ बुखार के रोगियों की जांच और निगरानी करेगा बल्कि मच्छरों के लार्वा को खोज कर नष्ट भी करेगा। यही नहीं इस स्पेशल टीम द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाएगा ताकि वे अपने आस पास मच्छरों को पनपने से रोक सकें और डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया जैसी घातक बीमारियों से बच सकें।
उक्त स्पेशल स्क्वॉड टीम को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा हरी झंड़ी दिखाते हुए रवाना किया गया। डॉ. हासानी ने बताया इंदौर जिले में पहली बार यह एंटी डेंगू/मलेरिया स्क्वॉड की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इससे मानव संसाधन की कमी से जूझ रहे मलेरिया विभाग को 24 अंशकालिक कार्यकर्ता मिले हैं। ये अस्थाई कर्मी अधिकतम छह महीने के लिए आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से रखे गए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा दुबे ने बताया कि अब तक जिले में 41 डेंगू और 08 मलेरिया प्रकरण संज्ञान में आए हैं। सभी मरीज इलाज करवा कर पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। अब स्क्वॉड द्वारा लार्वा सर्वे और विनष्टीकरण की प्रक्रिया तेजी से संचालित की जाएगी। इस टीम में 06 महिला और शेष पुरुष सदस्य हैं।
इस अवसर पर जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी डॉ. मनीषा पण्डित, एंबेड गोदरेज से श्री अवधेश सिंह, जिला मलेरिया कार्यालय से श्री एम के शर्मा, समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 3 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 3 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 3 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 6 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 8 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 8 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 10 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 10 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 12 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 12 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले