अस्पतालों के पंजीयन एवं नवीनीकरण में उठाई गई आपत्तियों का समयसीमा में हो निराकरणनर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ स्वास्थ्य विभाग की बैठक सम्पन्न
इंदौर,नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील वाठिया एवं सचिव डॉ. सुनील बारोड़ के द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।
इंदौर,
नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील वाठिया एवं सचिव डॉ. सुनील बारोड़ के द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने कहा कि विभाग निजी चिकित्सालयों के साथ पूर्ण सहयोग करके समन्वय के साथ इंदौर के स्वास्थ्य परिदृष्य को उन्नत करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के पंजीयन एवं नवीनीकरण में उठाई गई आपत्तियों का निराकरण न होने से प्रकरण लंबित रहते हैं एवं लोक सेवा गारंटी के अधिनियम का समय सीमा उल्लंघन होता है। अतः समय सीमा में आपत्तियों का निराकरण करें। निजी चिकित्सालयों के संबंध में मिलने वाली शिकायतों को अपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर विभाग मान्य नहीं करता है। अत: शिकायत कर्ता से पर्याप्त आधार प्राप्त करने के बाद ही जांच प्रारंभ कराई जाती है। हम पूर्ण सहयोग के साथ आगे बढ़ने की अपेक्षा रख रहे हैं। उन्होंने अस्पतालों में एलोपैथिक डॉक्टर 24*7 रखने हेतु निर्देश दिए। आयुष्मान के अंतर्गत जिस विधा के लिए पंजीकृत हैं उसकी सही एवं स्पष्ट आई.ई.सी. करने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर जिले में 99 प्रतिशत प्रसव संस्थागत होते हैं और सही आंकड़ों को प्राप्त करने के लिए और गर्भवती महिलाओं को समुचित सुविधा देने हेतु अनमोल 2.0 पोर्टल पर पंजीयन अवश्य करवाएं और यदि उनका पंजीयन सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में है और सेवाएं आपके निजी चिकित्सालय से ले रहें हैं तो सेवाओं का विवरण पोर्टल पर प्रविष्ट करें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने कहा कि निजी चिकित्सालयों में हेपेटाईटिस-थी बर्थ डोज नहीं लगाया जा रहा है। जिससे की सही रिपोर्टिंग जिले की नहीं हो पा रही है और एक घंटे के अंदर स्तनपान कराने की सलाह नहीं दी जा रही है। यू विन पोर्टल पर टीकाकृत बच्चों की एंट्री भी की जाना आवश्यक है। शिशु मृत्यु से संबंधित दस्तावेज समय पर विभाग को उपलब्ध कराए जाएं।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमन्त गुप्ता ने कहा कि मातृ मृत्यु दर की रिपोर्टिंग करें तथा एम.टी.पी. की रिपोर्टिंग नए प्रारुप में करें। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद गुप्ता ने चिकित्सालयों को आयुष्मान कार्यक्रम के अंतर्गत एच.पी.आर. एवं एच.एफ.आर. आई डी बनाने के लिए कहा। बैठक में बड़ी संख्या में नर्सिंग होम एसोसिएशन के सदस्यगण मौजूद थे। नर्सिंग होग एसोसिएशन द्वारा फायर एनओसी, प्रदूषण नियन्त्रण मंडल, विद्युत अंकेक्षण से सम्बन्धित कठिनाइयों से अवगत कराया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
BusinessMukesh Ambani के Jio Platforms ने बना भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान फर्म 19 मिनट पहले
Businessसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बाद 43 मिनट पहले
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 1 घंटा पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 1 घंटा पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 3 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 4 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 5 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 10 घंटे पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 18 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 18 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 22 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 1 दिन पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले