युवा संगम में 81 युवक-युवतियों को मिला रोजगारजिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त प्रयास से आईटीआई में आयोजित हुआ युवा संगम कार्यक्रम
इंदौर,मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को एक छत के नीचे रोजगार और स्वरोजगार देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र इंदौर के संयुक्त प्रयास में सोमवार को युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इंदौर,
मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को एक छत के नीचे रोजगार और स्वरोजगार देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र इंदौर के संयुक्त प्रयास में सोमवार को युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नंदानगर में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में कुल 16 कंपनियों के 350 विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इनके प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लेकर रोजगार और अप्रेंटिनशिप हेतु प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।
उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस युवा संगम कार्यक्रम में कुल 238 आवेदक/आवेदिकाओं का (52 आवेदिका और 186 आवेदक) पंजीयन हुआ। रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 81 (23 आवेदिका और 58 आवेदक) का प्रारंभिक रूप से फार्मशिस्ट, एचआर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, डिजिटल मार्केटिंग, टेलीकॉलर, बेक ऑफिस, ट्रेनी, फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, टर्नर, आपरेटर आदि पदों के लिए चयन किया गया।
युवा संगम में मेपल हॉस्पीटल, रेपीकम इन्फ्रा, बी एबल फाउंडेशन, कोडरविंग, पाथ इंडिया लिमिटेड, ओसियन मोटर्स, एसआरएफ लिमिटेड, वेन्सर कंस्ट्रक्शन, ऊर्जा टेक्नीकल सर्विस आदि कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कुल 16 कंपनियों द्वारा 81 युवक-युवतियों का रोजगार के लिए चयन किया गया।
जिला उद्योग केंद्र की टीम द्वारा स्वरोजगार के इच्छुक 22 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी/मार्गदर्शन देकर स्वरोजगार हेतु प्रकरण तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया। शासन की अप्रेंटिनशिप योजना अंतर्गत 11 आवेदकों का चयन कर कंपनी में भेजे गये। साथ ही इस अवसर पर शासन के निर्देश अनुसार युवा संगम अंतर्गत आये आवेदकों के स्वास्थ्य परिक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग से टीम क़ो मेला स्थल पर भेजकर 17 आवेदकों का परीक्षण कर आभा कार्ड बनवाया गया। उमंग स्वस्थ क्लिनिक के परामर्शदाता द्वारा कॉउंसलिंग की गई। साथ ही श्रम विभाग की टीम द्वारा आवेदकों को संबल योजना की जानकारी दी गईं। रोजगार विभाग, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र के तीनों विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्यक्रम को सम्पन्न करने में सहभागिता दी गई। विभाग द्वारा सभी सहयोगी विभाग का आभार व्यक्त किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
BusinessMukesh Ambani के Jio Platforms ने बना भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान फर्म 20 मिनट पहले
Businessसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बाद 44 मिनट पहले
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 1 घंटा पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 1 घंटा पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 3 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 4 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 5 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 10 घंटे पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 18 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 18 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 22 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 1 दिन पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले