इंदौर के MY अस्पताल में लापरवाही, NICU में दो नवजात को चूहों ने कुतरा
मध्यभारत के सबसे बड़े शासकीय एमवाय अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। अस्पताल के सर्जिकल एनआईसीयू वार्ड में भर्ती दो नवजात को चुहे ने कुतर दिया है।

मध्यभारत के सबसे बड़े शासकीय एमवाय अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। अस्पताल के सर्जिकल एनआईसीयू वार्ड में भर्ती दो नवजात को चुहे ने कुतर दिया है। इस घटना ने अस्पताल में किए जा रहे आधुनिक इलाज की सुविधाओं के दावों की पोल खोल दी है।
इंदौर। मध्यभारत के सबसे बड़े शासकीय एमवाय अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। अस्पताल के सर्जिकल एनआईसीयू वार्ड में भर्ती दो नवजात को चुहे ने कुतर दिया है। इस घटना ने अस्पताल में किए जा रहे आधुनिक इलाज की सुविधाओं के दावों की पोल खोल दी है। पहली मंजिल पर स्थित सर्जिकल नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में चूहों ने दो अलग-अलग दिनों में दो नवजात शिशुओं के हाथ कुतर दिए है।
वार्डों में चूहों की भरमार
ये घटनाएं रविवार और सोमवार को हुईं। अभी तक इस घटना की जानकारी नवजात के माता-पिता को भी नहीं दी गई है। दोनों नवजात को सर्जरी की आवश्यकता थी, गंभीर स्थिति के चलते कुछ दिन पहले ही सर्जिकल वार्ड के एनआईसीयू में भर्ती किया गया था। स्टाफ के मुताबिक वार्डों में चूहों की भरमार है और एनआईसीयू में तो कई दिनों से एक बड़ा चूहा घुम रहा था। रविवार को पहले नवजात को चूहे ने कांटा था, इसपर डॉक्टरों ने तुरंत इलाज किया। इसके बाद सोमवार को भी चूहे ने काटा। वार्ड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चूहा नजर आ रहा है।
घटना के समय नहीं थे सीनियर डॉक्टर
जिस समय नवजात को चूहे ने कुतरा तब वहां मौके पर कोई भी सीनियर डॉक्टर नहीं था। स्टाफ ने संबंधित डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। इसके बाद सीनियर वार्ड में पहुंचे और बच्चों की जांच की। डॉक्टरों ने यह घटनाक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश लाहोटी को फोन पर बताया, लेकिन वह अभी अवकाश पर है। वह अभी प्रभार डॉ. मनोज जोशी को सौंप कर गए है। इस संबंध में उनसे बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। डाक्टरों ने बताया कि दोनों नवजात का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
पीडियाट्रिक सर्जरी से नहीं मिली चूहों की जानकारी
जिस वार्ड में नवजात भर्ती है, वह पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अंतर्गत आता है। यहां चूहों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन इस संबंध में उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी भी नहीं दी। अस्पताल प्रबंधन भी दावा करता है कि 15 दिनों में सभी जगह पेस्ट कंट्रोल किया जाता है। लेकिन चूहों की बढ़ती संख्या इनके पेस्ट कंट्रोल की भी पोल खोल रही है।
वर्ष 2014 में मारे थे 2400 चूहे
वर्ष 2014 में एमवायएच कायाकल्प अभियान के तहत निजी कंपनी द्वारा चूहा मार अभियान के तहत किए गए पेस्ट कंट्रोल में करीब आठ दिन तक चूहे मारे गए थे। इस दौरान करीब 2400 चूहों को मारा गया। पूरे अस्पताल में चूहे, मरीज परेशान एमजीएम मेडिकल कालेज से जुड़े सभी अस्पतालों में इन दिनों चूहे बड़ी संख्या में है। आइसीयू, पीआइसीयू सहित वार्ड में मरीजों के पलंग के नीचे तक चूहे पहुंच रहे हैं। यहां तक कि स्टोर रूम में रखी दवाइयों तक पहुंचकर कई बार दवाइयों के रैपर भी कुतर देते हैं। बाहर सोने वाले अधिकतर स्वजन भी इनसे परेशान हैं। बारिश के कारण इन दिनों अचानक इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। अस्पताल के बाहर बने बिल में पानी भरने से ये अस्पताल के अंदर आ रहे हैं। रात के समय तलघर में यह घूमते रहते हैं।
डीन ने किया निरीक्षण, जांच के दिए आदेश
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया सर्जिकल एनआईसीयू वार्ड में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान यहां करीब चार बच्चे भर्ती थे। उन्होंने यह जाना कि चूहे कहां से आते हैं और पेस्ट कंट्रोल की भी जानकारी ली। साथ ही अधीक्षक को इस संबंध में जांच के आदेश दिए। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि जिस तरह हमारे घर में चूहे होने पर हम प्रबंध करते हैं, वैसे यहां भी कर सकते हैं।
अस्पताल के सर्जिकल एनआईसीयू वार्ड में भर्ती नवजात को चूहे द्वारा कुतरने की जानकारी मिली है। बच्चे अभी स्वस्थ है और उनका इलाज जारी है। हम समय-समय पर अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल भी करवाते हैं। अब पूरे अस्पताल का पेस्ट कंट्रोल करवाया जाएगा।
- डॉ. अशोक यादव, अधीक्षक, एमवायएच
पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं
मई 2021 में एमवायएच की पहली मंजिल पर नवजात शिशु नर्सरी में भर्ती एक नवजात के पैर का अंगूठा और एड़ी को चूहों ने कुतर दिया था। इससे शिशु की जान खतरे में आ गई। स्वजन ने हंगामा भी किया था। शिशु प्री-मेच्योर था व वजन 1.4 किग्रा था। देखरेख के लिए उसे नर्सरी में वार्मर पर रखा गया था। बच्चे की मां दूध पिलाने पहुंची थी, तब मामले का खुलासा हुआ था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 17 मिनट पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 35 मिनट पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 36 मिनट पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 37 मिनट पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 38 मिनट पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 39 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 42 मिनट पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 43 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 3 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 5 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 5 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 7 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 7 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 8 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 9 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले