
सीपीडब्ल्यूडी कालोनी में एक अधेड़ ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के शौर करने पर लोगों ने उसको पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संयोगीतागंज पुलिस के मुताबिक बच्ची मां के साथ जा रही थी। तभी आरोपित ने उसके साथ अश्लली हरकत की। पुलिस ने आरोपित बसंत सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
