
भंवरकुआ इलाके के पालदा में रहने वाले रोहन सिसौदिया (20) ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रोहन इंदौर के शास्त्री मार्केट में ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करता था।
परिवार ने बताया कि रोहन रात में दुकान से घर आया और खाना खाकर दोस्तों से मिलने गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। माता-पिता ने जब रोहन को ढूंढा तो मवेशियों के बाड़े में उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिवार के अनुसार, रोहन के साथ रात में किसी तरह की कोई बात नहीं हुई थी। फिलहाल पुलिस ने किसी सुसाइड नोट की जानकारी नहीं दी है और आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
