देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में छात्रा और इंजीनियर को रौंदने वाला ड्राइवर पहले भी ले चुका है दरोगा की जान
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

इंदौर में छात्रा और इंजीनियर को रौंदने वाला ड्राइवर पहले भी ले चुका है दरोगा की जान

अंतिम चौराहा पर 12वीं की छात्रा मानसी श्रीवास और सॉफ्टवेयर इंजीनियर एकांश पांड्या को रौंदने वाला बस चालक आदतन निकला। वह नगर निगम के दरोगा की भी टक्कर मारकर जान ले चुका है।

Abhishek Raghuvanshi22 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


अंतिम चौराहा पर 12वीं की छात्रा मानसी श्रीवास और सॉफ्टवेयर इंजीनियर एकांश पांड्या को रौंदने वाला बस चालक आदतन निकला। वह नगर निगम के दरोगा की भी टक्कर मारकर जान ले चुका है। यह खुलासा मल्हारगंज पुलिस ने सीसीटीएनएस से जांच कर किया है। पुलिस अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन और बस प्रबंधक को नोटिस जारी कर रही है।
इंदौर। अंतिम चौराहा पर 12वीं की छात्रा मानसी श्रीवास और सॉफ्टवेयर इंजीनियर एकांश पांड्या को रौंदने वाला बस चालक आदतन निकला। वह नगर निगम के दरोगा की भी टक्कर मारकर जान ले चुका है। यह खुलासा मल्हारगंज पुलिस ने सीसीटीएनएस से जांच कर किया है। पुलिस अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन और बस प्रबंधक को नोटिस जारी कर रही है। मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की बस(एमपी 05वायजे 5064) से बुधवार दोपहर बड़ा गणपति क्षेत्र में हादसा हुआ था।
कॉलेज छात्र-छात्राओं से भरी बस ने स्कूटर चालक एकांश पांड्या और साइकिल सवार मानसी श्रीवास, खुशी करोसिया और सोहानी राठौर को टक्कर मार दी। इसमें मानसी और एकांश की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार रात पुलिस ने चालक जीवनसिंह को किशनगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। देर रात हुई पूछताछ में जीवन ने बहाना बनाया और कहा चक्कर आने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने अचेत अवस्था में भागने का पूछा तो जीवन चुप हो गया।
बस प्रबंधक की लापरवाही सामने आई
टीआइ देवेंद्रसिंह कुशवाह के मुताबिक जीवनसिंह का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। उसने पूर्व में भी एरोड्रम थाना क्षेत्र में नगर निगम के दरोगा को टक्कर मार कर जान ली है। उसके खिलाफ दर्ज अपराध का ब्योरा केस डायरी में शामिल किया जा रहा है। पुलिस परिचालक महेश की तलाश कर रही है। वह भी हादसे के बाद जीवनसिंह के साथ फरार हो गया था। टीआइ के मुताबिक बस प्रबंधक की लापरवाही सामने आई है। उसको तलब किया जा रहा है।
मौतों का जिम्मेदार कौन?
कॉलेज प्रबंधन या ड्राइवर कॉलेज के पहले ही दिन हुई इस घटना ने कईं सवाल खड़े कर दिए है। दो लोगों की मौत का असल जिम्मेदार आखिर कौन है। टक्कर मारने वाला चालक तो गिरफ्तार हो गया पर प्रबंधन अभी भी नादान बना बैठा है। पुलिस के मुताबिक जीवनसिंह रेस लगा रहा था। उसने जाते वक्त भी लापरवाही पूर्वक बस चलाई और टक्कर मारते मारते बचा। लौटने के दौरान उसने महूनाका क्षेत्र में डिवाइडर पर बस का पहिया चढ़ा दिया। इसके बाद अंतिम चौराहा पर दूसरी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में जो भी सामने आया उसको उड़ाता गया।
अकाउंटेंट है मानसी के पिता अजय श्रीवास
इस हादसे ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन की लापरावाही भी उजागर कर दी है। बस ओवरलोड थी और इसकी जानकारी प्रबंधन को भी थी। बेटी को पढ़ा लिखाकर इंजीनियर बनाना चाहते थे पिता बस हादसे में मृत 12वीं की छात्रा मानसी श्रीवास और एकांश पांड्या के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। जैसे ही शव घर पहुंचे स्वजन बदहवास हो गए। मानसी के पिता अजय श्रीवास अकाउंटेंट है। उनका सात साल का बेटा है। अजय के मुताबिक उनकी बेटी स्कूल में टॉपर थी।
चालक की लापरवाही ने खुशियां छीन ली
क्लाथ मार्केट कन्या विद्यालय में उसको पुरस्कार मिलता था। बेटी पढ़ कर इंजीनियर बनना चाहती थी। चालक की लापरवाही ने उनकी खुशियां छीन ली। हादसे की खबर लगते ही सबसे पहले मानसी की मां कृष्णा अस्पताल पहुंची थी। जैसे ही मौत की खबर मिली बेहोश हो गई। एकांश भी घर में सबसे बढ़ा था। वह दवा लेने के लिए घर से निकला था। सौ मीटर दूर पहुंचा था कि बस ने चपेट में ले लिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑