इंदौर में बेकाबू बस का कहर: मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की बस की टक्कर से 12वीं की छात्रा और इंजीनियर की मौत
इंदौर में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की बस ने बुधवार को कईं वाहनों और छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में 12वीं की छात्रा और साॅफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। छात्राओं सहित एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हुआ है।

इंदौर में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की बस ने बुधवार को कईं वाहनों और छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में 12वीं की छात्रा और साॅफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। छात्राओं सहित एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हुआ है। मौके से चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। उसमें क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे थे।
डिवाइडर से टकरा कर कार, ऑटो रिक्शा,स्कूटर,छात्राओं को टक्कर मारते हुए शटर में घुसी
मौके से चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
दुघर्टना करने वाली बस में क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे थे। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।
इंदौर। कहर बनकर दौड़ रही मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की बस ने बुधवार को कईं वाहनों और छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में 12वीं की छात्रा और साॅफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। छात्राओं सहित एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हुआ है। मौके से चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। उसमें क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे थे। घटना से अफरा तफरी मच गई।
घटना बड़ा गणपति क्षेत्र में अंतिम चौराहा की है। मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की बस(एमपी 04वायजे 5064)छात्र-छात्राओं को लेकर आ रही थी। ओवर स्पीड में आ रही बस ने सबसे पहले विवेक हिंगड की कार(एमपी 09डब्ल्यूएच6111) को टक्कर मारी। इसके बाद स्कूटर सवार एकांश पांड्या को चपेट में ले लिया।
चालक ने इसके बाद भी बस नहीं रोकी और कार(एमपी 09डीएन 9998) को टक्कर मारते हुए छात्राओं को टक्कर मार दी। कार गणेशगंज निवासी अमित खाटवा की है जो कुछ देर पूर्व ही सड़क किनारे खड़ी की थी। इसके बाद बस ने साइकिल से जा रही मानसी श्रीवास,सोहानी राठौर और खुशी करोसिया को चपेट में लिया।
मानसी तो बस के पहियों की बीच में ही फंस गई थी। रहवासियों और राहगिरों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया लेकिन डाॅक्टर ने एकांश पांड्या और मानसी श्रीवास को मृत घोषित कर दिया। उनकी सिर में चोट लगने और अधिक खून बहने से मौत हो गई। स्थिति देख बस चालक जीवनसिंह और कंडक्टर फरार हो गया।
स्कूल से बाहर निकलते ही मौत बनकर आई काॅलेज बस
16 वर्षीय मानसी अजय श्रीवास(हुकुमचंद कॉलोनी)सहेली सोहानी संजय राठौर(तेली बाखल) और खुशी जितेंद्र करोसिया(इंद्रानगर) के साथ क्लाथ मार्केट कन्या विद्यालय मं 12वीं में पढ़ती थी। तीनों सहेलियां साइकिल से घर रवाना हुई थी। स्कूल से 50 मीटर दूर आई थी कि बस को आते हुए देखा और साइड में खड़ी हो गई।
बस उनकी तरफ ही आ गई और तीनों को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही क्लाथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव कैलाश मुंगड़ व प्राचार्य प्रिया चौहान भी आ गई। उसी वक्त बच्चियों के अभिभावक भी आए हुए थे। प्रत्यदर्शी अमित खाटवा के मुताबिक मानसी पहियों के बीच में थी।
उसको निकालने के लिए बस पीछे धकेलना पड़ी। वह बोलने की स्थिति में भी नहीं थी। उसको गीतांजलि अस्पताल ले गए। उसके पिता अजय व मां कृष्णा भी पहुंची लेकिन डाॅक्टर ने मृत बता दिया। अजय अकाउंटेंट हैं। उनका एक 7 वर्षीय बेटा है।
दवा लेने निकला और बस ने टक्कर मार दी
सीताराम कॉलोनी(बड़ा गणपति) निवासी 32 वर्षीय एकांश सुशील पंड्या आइटी कंपनी में इंजीनियर थे। चचेरे भाई गौरव के मुताबिक वह घर से दवा लेने निकला था। करीब 100 मीटर दूर आया था और बस ने टक्कर मार दी। एकांश करीब 50 फीट दूर आकर गिरा। उसके सिर में चोट लगी थी। प्रत्यक्षदर्शी भूपेंद्र के मुताबिक समय पर उपचार नहीं मिला। लोगों ने वीडियो बनाया पर समय पर अस्पताल नहीं भेजा। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। एकांश घर में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई आदर्श और बहन आयुषी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले