
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी शिलांग पुलिस एक बार फिर इंदौर पहुंची है। खास बात यह है कि पुलिस की यह कार्रवाई उस दिन हुई जब हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसका भाई गोविंद, का जन्मदिन है । राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से ही सोनम जेल में है, लेकिन चर्चाओं में यह बात सामने आ रही है कि जेल के अंदर भी उसकी मुस्कुराहट और बेपरवाही बरकरार है।
सूत्रों के मुताबिक, शिलांग पुलिस हत्या में इस्तेमाल मोबाइल फोन की डिटेल खंगाल रही है। जांच में पता चला कि हनीमून पर शिलांग जाने से पहले सोनम ने दो नए मोबाइल फोन खरीदे थे। इन्हीं फोनों के जरिए सोनम और उसके प्रेमी राज ने राजा की हत्या की साजिश रची थी। दिलचस्प बात यह भी है कि पिछले साल सोनम के जन्मदिन पर बड़े स्तर पर सेलिब्रेशन हुआ था, लेकिन इस बार उसका जन्मदिन सलाखों के पीछे बीत रहा है।
