
अहिल्या उत्सव के अवसर पर इंदौर जिले में 22 अगस्त शुक्रवार को आधे दिन का अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा। यह अवकाश कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा जिले के लिए घोषित स्थानीय अवकाश में शामिल है। इसी तरह जिले के लिए दशहरे के दूसरे दिन तीन अक्टूबर शुक्रवार को भी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
