
इंदौर। लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को फंडिंग करने के फरार आरोपी पार्षद अनवर कादरी को तो पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है लेकिन इस बीच इसी केस में आरोपी बनाई गई उसकी बेटी आयशा को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई।
गत दिनों फरार अनवर की तलाश में इंदौर पुलिस दिल्ली गई थी। वहां अनवर तो नहीं मिला लेकिन पुलिस ने उसकी बेटी आरोपी आयशा को गिरफ्तार किया था और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था। उसकी ओर से पेश जमानत आवेदन पर विशेष न्यायाधीश की कोर्ट ने आयशा को सशर्त जमानत दे दी। उल्लेखनीय है कि फरार अनवर की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। उस पर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश चलाने के गंभीर आरोप हैं। उस पर कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज है।उसे पार्षद पद से अयोग्य घोषित करने की तैयारी भी चल रही है।
