MP के पीएमश्री स्कूल में चली गंदी फिल्म, एलईडी पर पोर्न देखते रहे स्टूडेंट, जांच शुरू
राजगढ़। एलईडी पर उस समय पोर्न चल गई, जब कक्षा में विद्यार्थी बैठकर अध्ययन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि क्लास में पढाई के दौरान ही कुछ छात्रों ने एलईडी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चला दी।
राजगढ़। एलईडी पर उस समय पोर्न चल गई, जब कक्षा में विद्यार्थी बैठकर अध्ययन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि क्लास में पढाई के दौरान ही कुछ छात्रों ने एलईडी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चला दी। इस दौरान कुछ विद्यार्थी कुर्सियों पर बैठकर फिल्म देख रहे थे। उनमें से ही एक छात्र ने इसका वीडियो बना लिया। जो बाद में अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।
सुठालिया के पीएमश्री स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास बनी हुई है। जहां एलईडी लगी है, ताकि शैक्षणिक जानकारियां उन्हें उसके जरिए प्रदान की जा सके। लेकिन यहां पर एलईडी पर उस समय पोर्न चल गई, जब कक्षा में विद्यार्थी बैठकर अध्ययन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि क्लास में पढाई के दौरान ही कुछ छात्रों ने एलईडी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चला दी। इस दौरान कुछ विद्यार्थी कुर्सियों पर बैठकर फिल्म देख रहे थे। उनमें से ही एक छात्र ने इसका वीडियो बना लिया। जो बाद में अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।
जिसमें नजर आ रहा है कि क्लास रूम में बनाए गए एक वीडियो में छात्रों की पढ़ाई के लिए लगी एलईडी टीवी स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चल रही है। स्क्रीन के पास एक विद्यार्थी खड़ा है व करीब दर्जनभर कुर्सियों पर बैठे हैं। यह कक्षा 12वीं के बच्चों की क्लास बताई जा रही है, जो अब पास आउट हो चुके हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका की वीडियो कब का है।
स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि उस समय जिम्मेदार स्टाफ कहां था। बच्चों को अध्ययन के लिए भेजते हैं वहां यह होगा तो फिर कैसे काम चलेगा। इसमें जो जिम्मेदार हो उनकी जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करना चाहिए।
पूरा मामला सामने आने के बाद कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने डीईओ श्री भिलाला को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डीईओ व ब्यावरा बीईओ दिलीप शर्मा मंगलवार को सुठालिया संबंधित स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने मौके पर प्राचार्य हेमंत यादव व कुछ अन्य शिक्षकों के बयान लिए हैं। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। इसके बाद जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
पूरे मामले को लेकर जांच अधिकारी बीईओ दिलीप शर्मा का कहना है कि हमने जांच शुरू की है।वीडियो में बच्चे स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं।उससे लग रहा है कि यह वीडियो सर्दी के समय का है। साथ ही उस समय जो प्राचार्य थे अशोक गुप्ता व रिटायर्ड हो गए, जबकि क्लास टीचर का ट्रांसफर हो गया। फिर भी सभी बिंदुओं पर हम जांच कर रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले