इंदौर में बॉम्बे अस्पताल के पास मंगलवार रात एक कार ने सड़क पर गिरे व्यक्ति को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। राहगीरों ने घायल को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कार जाती हुई दिखाई दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
शराब के नशे में शख्स सड़क पर गिरा,कार ने कुचला:इंदौर में इलाज के दौरान मौत; पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही तलाश
इंदौर में बॉम्बे अस्पताल के पास मंगलवार रात एक कार ने सड़क पर गिरे व्यक्ति को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। राहगीरों ने घायल को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कार जाती हुई दिखाई दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
शराब के नशे में था शख्स
लसूडिया पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे हुआ। मृतक की पहचान राजू (50) पुत्र शंकर तायड़े, निवासी चिकित्सक नगर के रूप में हुई है। राजू पैदल घर लौट रहा था, तभी शराब के नशे में वह रास्ते में गिर पड़ा। इसी दौरान एक कार ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला।
राजू के बेटे अर्जुन ने बताया कि उनके पिता स्क्रैप का काम करते थे और काम निपटाकर घर लौट रहे थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।
पुलिस को मिला सीसीटीवी
लसूडिया पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें संदिग्ध कार जाती हुई नजर आ रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान में जुटी है।