आगामी त्यौहारों और आयोजनों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, पीओपी मूर्तियों के निर्माण व विक्रय संबंधी प्रतिबंध का कराया जायेगा सख्ती से पालन।
जिला शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न।
जिला शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न।
आगामी त्यौहारों और आयोजनों के दौरान इंदौर में डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दो से अधिक स्पीकर देने वाले संस्थानों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी मूर्तियों के निर्माण और विक्रय पर लगे प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
उक्त निर्णय आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला शांति समिति की बैठक में लिये गये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, एडीएम श्री रोशन राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि सभी त्यौहार इंदौर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सांप्रदायिक सौहार्द, शांति, एकता और भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इंदौर में पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनने वाली और विक्रय होने वाली मूर्तियों पर लगाये गये प्रतिबंध की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों और आयोजकों से अपील की कि वे परम्परागत रूप से मिट्टी से बनने वाली मूर्ति ही स्थापित करें। शांति समिति के सभी सदस्यों ने उक्त प्रतिबंध की सराहना की और निर्णय लिया कि इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाये। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि त्यौहारों के दौरान इंदौर की गौरवशाली परम्परा को कायम रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रहें ताकि किसी को असुविधा न हो।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह ने बैठक में सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मूर्ति निर्माता केवल पारंपरिक स्वरूप में मूर्तियां बनाएं, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली मूर्तियां नहीं बनाएं। उन्होंने कहा कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता निर्धारित ऊंचाई पर ही हो और पंडाल यातायात बाधित न करने वाले स्थान पर ही लगाए जाएं। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
