
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में आज “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत जनपद पंचायत महू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृहद तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत महू की ग्राम पंचायत हासलपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में विधायक सुश्री उषा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने देशभक्ति का संदेश दिया एवं स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। तिरंगा यात्राओं के दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान हेतु जागरूक किया गया।
