देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में 13 अगस्त को “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत निकलेगी विशाल रैली।
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में 13 अगस्त को “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत निकलेगी विशाल रैली।

इंदौर जिले में सभी कार्यालय प्रमुख निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार के लिए करेंगे मदद। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

Abhishek Raghuvanshi12 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर जिले में सभी कार्यालय प्रमुख निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार के लिए करेंगे मदद।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।
इंदौर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लगातार विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक स्तर पर हो रहा है। इसी के तहत इंदौर में 13 अगस्त को विशाल रैली निकाली जायेगी। इस रैली में समाज के हर वर्ग की भागीदारी रहेगी। जिले में क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सभी कार्यालय प्रमुख निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार आदि में मदद करेंगे।
यह जानकारी आज कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समय-सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दी गई। बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, अभियान तथा शासन के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल, जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्रीमती निशा डामोर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत 13 अगस्त को निकाली जाने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। अभियान के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार 15 अगस्त तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायें। व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाये। बैठक में बताया गया कि 13 अगस्त को विशाल रैली आयोजित होगी। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी रहेगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने समाज के हर वर्ग से इस रैली में पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ शामिल होने की अपील की है।
बैठक में बताया गया कि जिले में क्षय नियंत्रण कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। इसी के तहत निक्षय मित्र योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। अब इस योजना से सभी शासकीय विभाग के कार्यालय प्रमुख भी जुड़ेंगे। वे निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार के लिए स्वेच्छा से सहभागी बनेंगे। यह योजना पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसके तहत 500 रुपये प्रतिमाह देकर मरीजों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था की जाती है। कोई भी निक्षय मित्र 6 महीने से लेकर 3 साल तक के लिए एक या एक से अधिक मरीजों की मदद कर सकते हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 8 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 8 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑