पार्षद अनवर कादरी को कमिश्नर ने जारी किया नोटिस:25 अगस्त को पेश करना होगा जवाब, नहीं तो होगी एक पक्षीय कार्यवाही
लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोपी पार्षद अनवर कादरी को पद से हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कमिश्नर दीपक सिंह ने उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोपी पार्षद अनवर कादरी को पद से हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कमिश्नर दीपक सिंह ने उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जिसमें 25 अगस्त को सुबह 11 बजे कमिश्नर कोर्ट में स्वयं या विधिक प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होकर 3 प्रतियों में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
नोटिस में कहा है कि लिखित प्रति उत्तर प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एक पक्षीय आगामी कार्यवाही की जाएगी।
बता दें, मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने 20 जून को कमिश्नर को पत्र भेजा था। जिसमें पार्षद अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने की कार्रवाई करने के लिए कहा था। पत्र के साथ अनवर कादरी के विरुद्ध देशद्रोही एवं कई आपराधिक मामलों की जानकारी दी गई है।
साथ ही कादरी के विरुद्ध दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें भी बताई थी। इन खबरों में बताया गया था कि कादरी द्वारा लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए एक सम्प्रदाय विशेष के युवकों को पैसा (फंडिंग) दिया गया था। उसने लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए युवकों को उकसाया गया।
नोटिस में में कहा है कि आपके इस कृत्य से शहर में सद्भावना को ठेस पहुंची है। जिससे शहर में साम्प्रदायिक वातावरण को बिगाड़ने का काम किया है। उक्त कृत्य से क्यों ना आपके विरुद्ध मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 19 (1) (अ) के अनुसार कार्यवाही की जाएं।
इंदौर पुलिस ने भी कमिश्नर को भेजा प्रतिवेदन
इंदौर पुलिस डिप्टी कमिश्नर ने भी कमिश्नर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें उन्होंने अनवर कादरी के विरुद्ध विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि इंदौर के बाणगंगा थाने में कादरी के खिलाफ अपराध 799/2025 और 800/25 धारा 64, 64 (2) (एम) 351(3) बीएनएस एवं 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध है।
10 थानों में 20 से अधिक प्रकरण दर्ज
उधर, कमिश्नर ने मेयर के दिए गए पत्र के बाद से ही इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी गई। पुलिस डिप्टी कमिश्नर द्वारा अनवर कादरी से जुड़े सभी केसों की जानकारी पत्र जारी कर मांगी है। अनवर कादरी पर इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा महाकाल उज्जैन थाना में भी भादवि के तहत 392 के केस दर्ज हैं।
इसके अलावा इंदौर के संयोगितागंज थाने में 7, सदर बाजार थाने में 4, खजराना में 3, बाणगंगा में 2, चंदन नगर थाने में 2, जूनी इंदौर, सराफा, छोटी ग्वालटोली और एमजी रोड थाने में विभिन्न धाराओं में 1-1 केस दर्ज हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले