
भंवरकुआं पुलिस ने दो महीने पहले थाने के पास हुई लूट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 4 जून को पीड़ित बाइक से गिर गया था, तभी तीनों आरोपित मदद के बहाने उसे ले गए और मोबाइल व नकदी छीन ली। गिरफ्तार आरोपित हैं दिलीप मीणा (निवासी आठ मील), गोकुल पाटिल (निवासी पंचडेहरिया) और आयुष चौधरी (निवासी बिजलपुर)। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने पीड़ित का मोबाइल तोड़ दिया था। तलाशी में 5,000 रुपये नकद बरामद किए गए।
