उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं सैंपलिंग कार्रवाई लगातार जारी।
फूड सेफ्टी सुपरवाईजर ट्रेनिंग प्रोग्राम के साथ-साथ मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई तेज।
फूड सेफ्टी सुपरवाईजर ट्रेनिंग प्रोग्राम के साथ-साथ मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई तेज।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की बच्चों के स्वास्थ्य और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के प्रति विशेष संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर द्वारा आज दोहरी कार्यवाही की गई। एक ओर जहां स्कूली कर्मचारियों के लिए FOSTAC (Food Safety Supervisor Training Program) का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर शहर के विभिन्न स्थानों से मिलावटी खाद्य पदार्थों की आशंका पर नमूने लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
गत 04 जुलाई 2025 को आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा कैंटीन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। इसी क्रम में 7 अगस्त को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में शहर के 12 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 40 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। इस सत्र में खाद्य स्वच्छता, तापमान नियंत्रण, भंडारण व्यवस्था, व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षित खाद्य प्रथाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।
आज की सैंपलिंग कार्रवाई
इसी दिन शहर में मिलावट की आशंका पर खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। कार्रवाई में श्री शिव दूध डेयरी एंड स्वीट्स, भंवरकुंआ, इंदौर से मीठा मावा, मिल्क केक, मावा एवं दूध के कुल 4 नमूने लिये गये। इसी तरह यादव श्री स्वीट्स एंड रेस्टॉरेंट, धीरज नगर, MR-9 रिंग रोड से मावा रोल एवं बेसन लड्डू के नमूने, गुरुकृपा क्रीमरी एन्ड डेयरी, साउथ राजमोहल्ला तथा सुहाना डेयरी, धार रोड से घी के नमूने लिये गये।
प्रतिष्ठानों को परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य रंगों का न्यूनतम उपयोग करने, गुणवत्ता युक्त कच्चे माल के उपयोग, फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने, वैध खाद्य लाइसेंस रखने तथा पेस्ट कंट्रोल जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं के पालन हेतु निर्देशित किया गया।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 8 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले