इंदौर में बच्चा बेचने वाली महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा:ऑटो पार्टस कर्मचारी ने डील की, फिर पुलिस को दी सूचना; 10 लाख थी बच्चे की कीमत
इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में बच्चा बेचने की आशंका में पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में बच्चा बेचने की आशंका में पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता पहले से आरोपी महिलाओं को जानता था। उसने महिलाओं को बच्चा देने की डील की, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को एफआईआर दर्ज की।
शिकायतकर्ता का नाम रितेश व्यास है, जो आजाद नगर रहने वाला है। वह ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करता है। लगभग छह महीने पहले उसकी मुलाकात प्रमिला पति अविनाश साहू (निवासी मयूर नगर) और वंदना पति राजू मकवाना (निवासी टॉवर चौराहा) से मूसाखेड़ी चौराहे पर हुई थी। दोनों ने खुद को बुजुर्गों के लिए केयर सेंटर चलाने वाली बताया था। इसके बाद दोनों से रितेश की कई बार मुलाकात हुई।
बच्चा गोद लेने के बहाने डील की
बातचीत के दौरान प्रमिला और वंदना ने रितेश को बताया कि वे उन लोगों की मदद करती हैं जो नि:संतान हैं और उन्हें बच्चे दिलाने का काम करती हैं। इस पर रितेश को दोनों पर शक हुआ। कुछ लोगों से जानकारी मिली कि वे पहले हीरानगर थाना क्षेत्र में बच्चा बेचने के मामले में जेल जा चुकी हैं।
रितेश ने इस मामले की जानकारी अपने दोस्त को दी और दोनों ने मिलकर पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बच्चा गोद लेने के बहाने डील की और आरोपियों को 4 अगस्त को अग्रसेन चौराहे पर मिलने बुलाया। यहां प्रमिला और वंदना ने रितेश से राजू, प्रिया, और बच्चे की मां सोनू बेन का परिचय कराया।
सोनू की गोद में करीब डेढ़ माह का बच्चा था। बातचीत के दौरान प्रमिला और वंदना ने कहा कि सोनू की हालत ठीक नहीं है, इसलिए वह बच्चा देना चाहती है। इसी बीच रितेश ने मौका देखकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
10 लाख में हुई थी डील, सोनू को बताया गया सिर्फ 4 लाख
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रमिला और वंदना ने बच्चे के बदले रितेश से 10 लाख रुपए की डील की थी, लेकिन सोनू को सिर्फ 4 लाख रुपए देने की बात कही गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर सोनू इस बात के लिए राजी हो गई थी।
गुजरात की रहने वाली है सोनू, पहले पति ने छोड़ दिया था
जानकारी के अनुसार सोनू मूलतः गुजरात की रहने वाली है। साल 2022 में उसके पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह उज्जैन आ गई थी। यहां एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर धोखा देकर छोड़ गया।
सोनू को पहले पति से एक बेटी है। गर्भवती होने के दौरान उसकी मुलाकात प्रमिला और वंदना से हुई। दोनों ने उसे आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया और डिलीवरी का खर्च भी उठाया। इसके बाद बेटे को पालने में असमर्थता जताने पर उन्होंने उसे बच्चा बेचने के लिए राजी कर लिया।
बच्चा बेचने के साथ ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग से भी जुड़ी हैं महिलाएं
पुलिस का कहना है कि यह गैंग उन महिलाओं को निशाना बनाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर या संकट में होती हैं। रावजी बाजार पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये महिलाएं ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग जैसी गतिविधियों में भी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं और भी बच्चों की खरीद-फरोख्त तो नहीं की गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले