पापा से कहा बेल पत्र ले आओ, फिर कमरे में जाकर 15 साल के छात्र ने लगा ली फांसी
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में रविवार की रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र वेदांत त्रिवेदी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में रविवार की रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र वेदांत त्रिवेदी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से ठीक पहले उसने अपने पिता से बेलपत्र और केले मंगवाए थे-भगवान शिव के सावन सोमवार पूजन की तैयारी के लिए।
इंदौर। नाबालिग द्वारा आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सभी घटनाओं में मोबाइल का कनेक्शन सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अहिल्या नगर में हुआ। जहां पर 15 वर्षीय वेदांत त्रिवेदी ने पिता राजेश को पूजन सामग्री लेने भेजकर रविवार रात को घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वेदांत की एक दोस्त से इंस्टाग्राम पर चैट हुई थी। हालांकि वह चैट डिलीट पाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिता को बेल पत्र लाने के लिए कहा
स्वजन ने बताया कि वेदांत रविवार दोपहर मौसी के घर नरीमन पॉइंट गया था। वहां से शाम को घर लौटा था। सोमवार को शिव पूजन के लिए उसने पिता से केले और बिल्व पत्र लाने को कहा था। पिता रात नौ बजे सामान लेकर लौटे तो वह फंदे पर लटका मिला।
इंस्टाग्राम पर डिलीट मिली दोस्त के साथ हुई चैट
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, वेदांत मां का मोबाइल चलाता था। इंस्टाग्राम पर दोस्तों से बात करता था। कुछ दोस्तों के साथ उसकी चैट डिलीट मिली है। मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक लैब में भेजा है। जांच के बाद आत्महत्या की वजह सामने आ सकती है। वेदांत के पिता राजेश नगर निगम में कर्मचारी हैं।
घटना के थोड़ी देर पहले मां को दी थी दवा
परिजनों के मुताबिक, घटना के समय मां कमरे में सो रही थी। थोड़ी देर पहले तबीयत खराब होने के कारण वेदांत उन्हें दवाई देकर आया था। वेदांत इकलौता बेटा था। पढ़ाई में भी होशियार था। उसके पास मोबाइल नहीं था। वह मां के मोबाइल में इंस्टाग्राम चलाता था। परिवार के सदस्यों को आशंका है कि इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई बातचीत के बाद उसने यह कदम उठाया होगा।
कुछ दिन पहले भी एक मासूम ने की थी आत्महत्या
बता दें कि चार दिन पहले 13 वर्षीय किशोर ने की थी आत्महत्या गुरुवार रात अनुराग नगर निवासी 13 वर्षीय अकलंक जैन ने फांसी लगा ली थी। वह ऑनलाइन फ्री फायर गेम में 2800 रुपये हार गया था। उसे डर था कि स्वजन को पता चलेगा तो वे नाराज होंगे। इससे वह तनाव में था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले