समयसीमा में आवेदकों के प्रकरण निराकृत नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई.
लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम के तहत 13 अधिकारी-कर्मचारियों पर लगायी गई पेनल्टी.कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न.इंदौर जिले में लोक सेवा ग्यांरटी अधिनियम सहित समयसीमा से जुड़े अन्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम के तहत 13 अधिकारी-कर्मचारियों पर लगायी गई पेनल्टी.
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न.
इंदौर जिले में लोक सेवा ग्यांरटी अधिनियम सहित समयसीमा से जुड़े अन्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम के तहत लापरवाही पाये जाने तथा समयसीमा में आवेदकों के आवेदन निराकृत नहीं करने वाले 13 नायब तहसीलदार/ तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों पर पेनल्टी लगायी गयी है। इनमें 9 नायब तहसीलदार/तहसीलदार तथा 4 ग्राम पंचायतों के सचिव शामिल है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि वे लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन करें। आवेदकों की समस्याएं निर्धारित समयसीमा में निराकृत की जाये।
आज कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, अभियान तथा शासन के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, श्री रोशन राय, श्रीमती निशा डामोर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही
बैठक में लोक सेवा प्रबंधन गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 4 पंचायत सचिवों, 9 नायब तहसीलदारों एवं तहसीलदारों पर पेनल्टी अधिरोपित की गई। यह पेनल्टी नायब तहसीलदार सांवेर पर 14 प्रकरणों में, नायब तहसीलदार खुड़ेल पर 4 प्रकरणों में तथा नायब तहसीलदार मानपुर, मल्हारगंज और गौतमपुरा पर तीन-तीन प्रकरणों में, नायब तहसीलदार बड़ा बांगडदा पर दो प्रकरण में लगायी गई है। इसी तरह तहसीलदार खुड़ेल, कनाड़िया और नायब तहसीलदार बेटमा पर एक-एक प्रकरण में पेनल्टी लगायी है। इसी प्रकार जिले की सैंडल, कालीबिलौद, बाई और बरलई जागीर ग्राम पंचायत के सचिवों पर एक-एक प्रकरण पर पेनल्टी लगायी गई है। इन अधिकारी-कर्मचारियों से प्रति प्रकरण 250 रुपये के मान से पेनल्टी की वसूली की जायेगी।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत की चिन्हित सेवा की समयसीमा उपलब्धता में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराएं।
भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान को गति देने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में संचालित भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान को और अधिक सक्रियता एवं प्रभावशीलता से संचालित किया जाए। शहर के प्रमुख स्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए समाजसेवी संगठनों और पुलिस प्रशासन के सहयोग से योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाए। पुनर्वास की दृष्टि से शासकीय योजनाओं का लाभ भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए।
पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष बल
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक विभाग अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा जमीनी स्तर पर वास्तविक लाभार्थियों तक सेवाएं पहुँचाना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने विभागीय गतिविधियों की अद्यतन जानकारी साझा की और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले