रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता की जाँच के लिये चलाया गया विशेष जाँच अभियान.
विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिये गये 18 नमूने, 48 हजार रुपये कीमत की मिठाई जब्त, एक प्रतिष्ठान में निर्माण कार्य कराया गया बंद.कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में एवं अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाई उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 18 नमूने संग्रहित किए गए।
विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिये गये 18 नमूने, 48 हजार रुपये कीमत की मिठाई जब्त, एक प्रतिष्ठान में निर्माण कार्य कराया गया बंद.
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में एवं अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाई उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 18 नमूने संग्रहित किए गए।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा न्यू गौरी नगर स्थित मिलन स्वीट्स के कारखाने का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित फूलचंद पिता खेमराज कुमावत के पास खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया, जबकि परिसर में मिठाई का निर्माण हो रहा था। मिल्क केक एवं कंचन श्री पारम्परिक दूध मिठाई के नमूने लिए गए। बिना खाद्य लाइसेंस निर्माण करने एवं मिलावट की शंका पर लगभग 106 किलो मिठाई (कीमत 48 हजार रूपये) जब्त की गई तथा खाद्य लाइसेंस प्राप्ति तक निर्माण कार्य बंद कराया गया।
इसी तरह टीम द्वारा मेहक मावा भंडार, सर्वहारा नगर से मावा के 3 नमूने, नेचुरल मेवा, जानकी नगर नवलखा से काजू एवं घी के 2 नमूने, क्वालिटी स्वीट्स खजराना से मलाई बर्फी, मथुरा पेड़ा, मिल्क केक के 3 नमूने, श्री सांवरिया स्वीट्स नमकीन, नमकीन क्लस्टर, सांवेर रोड से पेड़ा, मिल्क केक, मलाई बर्फी, मलाई टिकिया के 4 नमूने, मन मंदिर स्वीट्स एंड नमकीन, सांवेर रोड से मावा एवं मिल्क केक के 2 नमूने तथा प्रेम मिष्ठान भंडार, कल्याण मील मेन रोड से मिठाई के 2 नमूने लिये गये।
निरीक्षण के दौरान संचालकों को परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य रंगों का न्यूनतम उपयोग करने, गुणवत्तायुक्त कच्चे माल का उपयोग करने, फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा वैध खाद्य लाइसेंस रखना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाई उपलब्ध कराने हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले