इंदौर में आयोजित रोजगार मेले में 163 बेरोजगार युवक-युवतियों को मिला रोजगार.
स्वरोजगार के इच्छुक 24 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी.अप्रेन्टिनशिप योजना अंतर्गत 06 आवेदकों का हुआ चयन।
स्वरोजगार के इच्छुक 24 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी.
अप्रेन्टिनशिप योजना अंतर्गत 06 आवेदकों का हुआ चयन।
मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को एक छत के नीचे रोजगार और स्वरोजगार देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र इंदौर के सामूहिक प्रयास से सोमवार को युवा संगम का आयोजन किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नंदा नगर इन्दौर में आयोजित एक दिवसीय संयुक्त रोजगार मेले (युवा संगम) में कुल 18 कंपनियों के 500 विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इनके प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लेकर रोजगार और अप्रेंटिनशिप हेतु प्रारम्भिक रूप से चयन किया गया।
उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस युवा संगम में कुल 252 युवक-युवतियों का पंजीयन हुआ। जिसमें 68 युवतियां और 184 युवक थे। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 163 युवक-युवतियों का विभिन्न पदों पर प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। जिसमें 37 युवतियां और 126 युवक शामिल हैं।
कंपनियों द्वारा एचआर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, डिजिटल मार्केटिंग, टेलीकॉलर, बेक ऑफिस, ट्रेनी, वाहन चालक, लेखपाल, फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, टर्नर, आपरेटर आदि पदों के लिए चयन किया गया। रोजगार मेले में जस्ट डायल, बालाजी सिक्यूरिटी सर्विस, आईसेक्ट लिमिटेड, सनातन बस, पीएनबी मेटलाईफ, एसआरएफ लिमिटेड जैसी कुल 18 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी द्वारा स्वरोजगार के इच्छुक 24 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी/मार्गदर्शन दिया गया तथा स्वरोजगार हेतु प्रकरण तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया। शासन की अप्रेन्टिनशिप योजना अंतर्गत 06 आवेदकों का चयन कर कंपनी में भेजे गये। शासन के निर्देश अनुसार युवा संगम में आये आवेदकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग से टीम क़ो मेला स्थल पर भेजकर 10 आवेदकों का परीक्षण कर आभा कार्ड बनवाया गया एवं उमंग स्वस्थ क्लिनिक के परामर्शदाता द्वारा कॉउंसलिंग की गईं। साथ ही रोजगार विभाग, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उक्त आयोजन को सम्पन करने में सहभागिता दी गई। अंत में संभागीय आईटीआई के प्राचार्य श्री जी.एस. शाजापुरकर ने आभार व्यक्त किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले